Homeट्रेंडिंगWomen's Day Travel Places: अपनी गर्ल्स गैंग्स के साथ...

Women’s Day Travel Places: अपनी गर्ल्स गैंग्स के साथ घूमें दिल्ली की ये जगहें, यादगार बन जाएगा वूमेंस डे

Women’s Day Travel Places: घूमने फिर ना हर किसी को पसंद होता है लेकिन महिलाएं अक्सर घर के कामों में इतना बिजी हो जाती है कि उन्हें मौका ही नहीं मिलता कि वह इंजॉय कर पाए। आज हम आपको वूमेंस डे के खास मौके पर कुछ ऐसी जगह के बारे में बताने Women’s Day Travel Places वाले हैं जहां पर आप अपनी गर्ल्स गैंग के साथ घूमने जा सकती हैं। हर साल महिला दिवस दिल खोलकर मनाया जाता है महिलाओं के लिए इस दिन खास ऑफर्स भी आते हैं जैसे की मूवी टिकट्स पर ऑफर ट्रैवल ऑफर। वही आज इस खास मौके पर हम आपको खास जगह के बारे में बताएंगे जहां पर आप अपनी महिला मित्र के साथ इंजॉय कर सकती हैं।

राजा नाहर सिंह पैलेस

आप अपनी गर्ल गैंग के साथ बल्लभगढ़ स्थित राजा नाहर सिंह महल भी जा सकते हैं। इस महल को देखने के लिए प्रति व्यक्ति 20 रुपये का शुल्क देना पड़ता है। आप एनआईटी फरीदाबाद बस स्टैंड पहुंचकर इस महल तक पहुंचने के लिए कैब या टैक्सी बुक कर सकते हैं। यह दिल्ली एनसीआर से लगभग 62 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। ऐसे में आप अपनी कार से भी यह सफर 2 घंटे में पूरा कर सकते हैं।

चोखी ढाणी

दिल्ली से चोखी ढाणी गांव की दूरी 279 किलोमीटर है. आप अपनी गर्ल गैंग के साथ चोखी ढाणी जा सकते हैं। महिला दिवस पर जाने के लिए आपको इससे बेहतर जगह नहीं मिलेगी। इस गांव में आपको राजस्थानी संस्कृति देखने को मिलेगी। दिल्ली के करीब होने के कारण आप इस जगह पर 3 दिन में आसानी से घूम सकते हैं।

दमदमा झील

आप अपनी गर्ल गैंग के साथ गुड़गांव से थोड़ी दूरी पर स्थित दमदमा झील पर जा सकते हैं। यहां आप एडवेंचर का मजा ले सकते हैं। खास बात यह है कि यहां आपको 190 से ज्यादा प्रजातियों के पक्षी देखने को मिलेंगे। अगर आप प्रकृति प्रेमी हैं तो आपको अपने दोस्तों के साथ इस जगह पर जरूर जाना चाहिए। यहां आपकी तस्वीरें बेहद खास होंगी.

ताज पैलेस

अगर आप एक दिन के लिए कहीं घूमने जाना चाहते हैं तो आपको ताज पैलेस जाना चाहिए। दिल्ली के ताज पैलेस में आपको हर तरह की सुविधा मिलने वाली है। ऐसे में अगर आप गर्ल गैंग के साथ मस्ती करने का प्लान बना रहे हैं तो यहां भी रुक सकते हैं।

Pooja Mishra
Pooja Mishra
मैं पूजा मिश्रा मुझे लिखना अच्छा लगता है किसी भी बीट पर लिखती हूं। फिलहाल अभी मैं लाइफस्टाइल बीट पर काम कर रही हूं। मैने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई स्वामी विवेकानंद यूनिवर्सिटी से पूरी की है। मैने 5 साल अलग अलग मीडिया चैनल में बतौर कंटेंट राइटर काम किया है। इसके अलावा मुझे एंटरटेनमेंट बीट पर काम करना ज्यादा पसंद है। मैं अपने काम में नया और क्रिएटिव सीखने की कोशिश करती हूं।

Latest Articles