Homeट्रेंडिंगRam Mandir: भक्त कब-कैसे कर पाएंगे रामलला के दर्शन?...

Ram Mandir: भक्त कब-कैसे कर पाएंगे रामलला के दर्शन? जानें एंट्री डिटेल्स

Ram Mandir Darshan: 22 जनवरी 2024 को रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा संपन्न हो चुकी है। अब आम भक्तों को श्रीराम के दर्शन का बेसब्री से इंतजार है। अगर आप राम मंदिर जा रहे हैं तो यहां देखें पूजा का समय, आरती, प्रवेश पास कैसे मिलेगा और रामलला मंदिर से जुड़ी जानकारी।

कब और कैसे भक्त कर पाएंगे रामलला के दर्शन?

अयोध्या राम मंदिर में भक्तों को 23 जनवरी 2024 से प्रवेश की अनुमति दी जाएगी। राम मंदिर दर्शन के लिए सुबह 7 बजे से 11:30 बजे तक और दोपहर 2 बजे से शाम 7 बजे तक खुला रहेगा। दोपहर में भोग और विश्राम के लिए मंदिर करीब ढाई घंटे तक बंद रहेगा। शाम 7 बजे के बाद रामलला के दर्शन नहीं होंगे.

राम मंदिर में कितनी बार होगी आरती?

अयोध्या राम मंदिर में तीन बार होगी आरती. पहली आरती सुबह 6:30 बजे- श्रृंगार आरती, दूसरी- दोपहर 12 बजे (भोग आरती) और तीसरी शाम 7:30 बजे (संध्या आरती) होगी। मंदिर में प्रवेश के लिए कोई शुल्क नहीं देना होगा.

राम मंदिर में आरती के लिए पास अनिवार्य है

राम मंदिर की आरती में शामिल होने के लिए आप श्री राम मंदिर तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट से ‘पास’ प्राप्त कर सकते हैं। आरती में शामिल होने के लिए ‘पास’ अनिवार्य होगा।आरती शुरू होने से आधा घंटा पहले पास मिलेगा। पास पाने के लिए आपको सरकारी आईडी प्रूफ ले जाना होगा।

पास के फ्री होगा या निशुक्ल ?

जानकारी के मुताबिक पास मुफ्त में जारी किया जाएगा। आरती में एक बार में केवल 30 लोग ही शामिल हो सकते हैं। बाद में यह संख्या बढ़ाई जाएगी।

यह सुविधा दिव्यांगों और बुजुर्गों के लिए उपलब्ध होगी

अगर बुजुर्ग या दिव्यांग लोग दर्शन के लिए जा रहे हैं और चलने में असमर्थ हैं तो उनके लिए मुफ्त व्हीलचेयर की सुविधा भी उपलब्ध है। यदि आप व्हीलचेयर ड्राइवर को किराये पर लेते हैं तो आपको उसकी निर्धारित फीस का भुगतान करना होगा।

ये चीजें आप मंदिर परिसर में नहीं ले जा सकेंगे

राम मंदिर में दर्शन से पहले आपको अपना फोन बाहर रखना होगा। इसके लिए फ्री लॉकर की सुविधा उपलब्ध है। जिसमें आप अपना फोन और अन्य जरूरी चीजें रख सकते हैं।

अयोध्या कैसे पहुंचें?

आप ट्रेन, बस या हवाई जहाज से भी अयोध्या जा सकते हैं। अयोध्या रेलवे स्टेशन से मंदिर की दूरी मात्र 5 किलोमीटर है। अयोध्या के महर्षि वाल्मिकी हवाई अड्डे से मंदिर की दूरी लगभग 17 किमी है। लखनऊ एयरपोर्ट से सड़क मार्ग से भी अयोध्या जा सकते हैं। इसके लिए 160 किलोमीटर की दूरी तय करनी होगी।

Latest Articles