Homeट्रेंडिंगHoli 2024: होली के दिन बिल्कुल का पहनें इस...

Holi 2024: होली के दिन बिल्कुल का पहनें इस तरह के कपड़े, हो जाएंगी अनकंफर्टेबल

Holi 2024: कई लोग फूलों से होली खेलते हैं तो कई लोग अपने घरों में रंग और गुलाल की होली पार्टी का आयोजन करते हैं. कई जगहों पर चमकीले रंगों से होली खेली जाती है. इन रंगों से छुटकारा पाना भी बहुत मुश्किल होता है। पक्के रंगों से होली खेलते समय Holi 2024 कपड़ों का ध्यान रखना बहुत जरूरी है, क्योंकि पक्के रंगों को पानी में मिलाकर होली खेली जाती है। अगर आप भी किसी पार्टी में जा रहे हैं जहां पानी के रंगों से होली खेली जाएगी तो कपड़े पहनते समय कुछ बातों का ध्यान रखें।

पुराने कपड़े

अगर आप होली खेलने के लिए बहुत पुराने कपड़े पहनते हैं तो हो सकता है कि वे कमजोर होने के कारण फट जाएं। ऐसे में आप शर्मिंदगी का शिकार हो सकते हैं। कई बार पुराने कपड़ों की सिलाई भी खुल जाती है। ऐसे में होली खेलते समय पुराने कपड़ों से दूर रहें।

पारदर्शी कपड़े

अगर आप होली पार्टी में पारदर्शी कपड़े पहनकर जाएंगे तो बारिश के बाद ये शरीर से चिपक जाएंगे। इससे आप खुद को असहज महसूस करेंगे. ऐसे में सूती कपड़े पहनकर ही होली खेलने जाएं।

साड़ी

महिलाओं को होली पार्टियों में साड़ी पहनने से दूर रहना चाहिए। ऐसा करने से आपका पूरा लुक खराब हो सकता है। पानी लगने के बाद साड़ी शरीर से चिपकने लगती है, जिसके बाद आपको काफी परेशानी का सामना करना पड़ेगा।

टाइट कपड़े

अगर आप होली खेलने जा रहे हैं तो ज्यादा टाइट कपड़े न पहनें। इससे गीले कपड़े आपके शरीर से चिपक जाएंगे, जिससे शरीर पर संक्रमण का खतरा मंडराता रहता है।

Pooja Mishra
Pooja Mishra
मैं पूजा मिश्रा मुझे लिखना अच्छा लगता है किसी भी बीट पर लिखती हूं। फिलहाल अभी मैं लाइफस्टाइल बीट पर काम कर रही हूं। मैने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई स्वामी विवेकानंद यूनिवर्सिटी से पूरी की है। मैने 5 साल अलग अलग मीडिया चैनल में बतौर कंटेंट राइटर काम किया है। इसके अलावा मुझे एंटरटेनमेंट बीट पर काम करना ज्यादा पसंद है। मैं अपने काम में नया और क्रिएटिव सीखने की कोशिश करती हूं।

Latest Articles