Homeट्रेंडिंगEid Gift Ideas: ईद के मौके पर दें बच्चों...

Eid Gift Ideas: ईद के मौके पर दें बच्चों को उनका फेवरेट तोहफा, कम बजट में मिलेंगे गिफ्ट आईडियाज

Eid Gift Ideas: ईद का त्योहार हर किसी के लिए खुशियों का त्यौहार होता है रमजान का पवित्र महीना चल रहा है। इस्लाम धर्म के लोग इस त्यौहार को उत्साह के साथ मनाते हैं इस महीने में अल्लाह की इबादत करते हैं। इसके अलावा ईद के मौके पर चांद का इंतजार Eid Gift Ideas किया जाता है चांद देखने के बाद ईद उल फितर मनाया जाता है। ईद के मौके पर लोग एक दूसरे को तोहफा देते हैं अगर आप भी अपने घर के बच्चों को खुश करना चाहते हैं तो उनका मनपसंद तोहफा कम बजट में खरीद सकते हैं। ईद के मौके पर नए कपड़े पहनकर यह परंपरा निभाई जाती है हर घर में छोटे बच्चे तो होते ही हैं उनकी खुशियों को दुगना करने के लिए आप नीचे दिए गए गिफ्ट आईडियाज अपना सकते हैं।

Eid 2024 Gift Ideas For Kids best affordable Eid Gifts List Under 500 Rs

प्रार्थना चटाई

बच्चों को नमाज के लिए विशेष प्रार्थना चटाई उपहार में दी जा सकती है। अगर उसकी प्रार्थना की चटाई बड़ों से अलग और आकर्षक होगी तो उसे उसे पाकर खुशी होगी। ईद के मौके पर बाजार में बच्चों के लिए खूबसूरत डिजाइन वाली नमाज़ की चटाई बजट कीमत पर उपलब्ध होगी।

Eid 2024 Gift Ideas For Kids best affordable Eid Gifts List Under 500 Rs

चॉकलेट

कुछ चीज़ें जो बच्चे खाना पसंद करते हैं वो हैं चॉकलेट। अगर आप ज्यादा खर्च नहीं करना चाहते हैं लेकिन अपने बच्चे के चेहरे पर मुस्कान लाना चाहते हैं तो आप ईद पर उनकी पसंद का स्नैक्स, चॉकलेट या अन्य खाने की चीजें गिफ्ट कर सकते हैं।

Eid 2024 Gift Ideas For Kids best affordable Eid Gifts List Under 500 Rs

सॉफ्ट टॉय

ज्यादातर बच्चों को खिलौने पसंद होते हैं। अगर आपके बच्चे छोटे हैं तो आप उन्हें सॉफ्ट टॉयज गिफ्ट कर सकते हैं। अगर आपके बच्चे बड़े हैं तो आप उन्हें आउटडोर गेम्स से जुड़ी चीजें दे सकते हैं, जैसे बैडमिंटन, फुटबॉल या बैट-बॉल आदि।

Pooja Mishra
Pooja Mishra
मैं पूजा मिश्रा मुझे लिखना अच्छा लगता है किसी भी बीट पर लिखती हूं। फिलहाल अभी मैं लाइफस्टाइल बीट पर काम कर रही हूं। मैने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई स्वामी विवेकानंद यूनिवर्सिटी से पूरी की है। मैने 5 साल अलग अलग मीडिया चैनल में बतौर कंटेंट राइटर काम किया है। इसके अलावा मुझे एंटरटेनमेंट बीट पर काम करना ज्यादा पसंद है। मैं अपने काम में नया और क्रिएटिव सीखने की कोशिश करती हूं।

Latest Articles