Homeट्रेंडिंगDrinks For Holi: होली के दिन मेहमानों को सर्व...

Drinks For Holi: होली के दिन मेहमानों को सर्व करें खास ड्रिंक्स, हो जाएंगे रिफ्रेश

Drinks For Holi: वीकेंड आते ही लोगों पर होली का खुमार चढ़ने लगा है. इस दिन घर पर मिलने वाले लोग भी काफी आते हैं। एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाते हैं और फिर गले मिलते हैं। होली पर घर आने वाले मेहमानों को विशेष व्यंजन परोसे जाते हैं। ऐसे में आप अपने Drinks For Holi मेहमानों को घर पर बने ये 4 ड्रिंक्स परोस सकते हैं। ये पेय न केवल स्वास्थ्यवर्धक हैं बल्कि ताजगीभरे भी हैं। होली पर जब आप अपने घर आने वाले मेहमानों को यह ड्रिंक पिलाएंगे तो वे एक बार भी मना नहीं कर पाएंगे।

बादाम वाली ठंडाई

होली पर मेहमानों को परोसने के लिए ठंडाई से बेहतर कोई पेय नहीं है। होली पर अगर ठंडाई पीने को मिल जाए तो त्योहार का मजा और बढ़ जाता है. बादाम वाली ठंडाई शरीर को ठंडा रखने में मदद करती है। ठंडाई पीने से शरीर को तुरंत ऊर्जा मिलती है। ठंडाई का एक गिलास देखकर कोई भी मना नहीं करेगा.

मसाला तड़का छाछ

होली पर आप गुझिया, मिठाई और कई तरह के पकवान खाते हैं. मिठाई खा-खाकर बोर हो जाते हैं। ऐसे में आप अपने घर आने वाले मेहमानों को मसाला तड़का छाछ सर्व कर सकते हैं. काला नमक, भुना जीरा, पुदीना और हींग के साथ छाछ बहुत स्वादिष्ट लगती है. इसे पीते ही आप बिल्कुल तरोताजा महसूस करेंगे। छाछ पेट और पाचन दोनों के लिए अच्छा होता है।

एवोकाडो की लस्सी

अगर आप कुछ मीठा परोसना चाहते हैं तो घर पर एवोकाडो की लस्सी भी बना सकते हैं. एवोकैडो लस्सी का स्वाद हर किसी को पसंद आएगा. एवोकाडो सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है. इससे कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित किया जा सकता है और इसे लस्सी में मिलाकर पीने से पाचन क्रिया अच्छी रहती है। एक एवोकैडो को दही, शहद, नींबू का रस, नमक और दूध के साथ मिलाएं और परोसें।

Pooja Mishra
मैं पूजा मिश्रा मुझे लिखना अच्छा लगता है किसी भी बीट पर लिखती हूं। फिलहाल अभी मैं लाइफस्टाइल बीट पर काम कर रही हूं। मैने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई स्वामी विवेकानंद यूनिवर्सिटी से पूरी की है। मैने 5 साल अलग अलग मीडिया चैनल में बतौर कंटेंट राइटर काम किया है। इसके अलावा मुझे एंटरटेनमेंट बीट पर काम करना ज्यादा पसंद है। मैं अपने काम में नया और क्रिएटिव सीखने की कोशिश करती हूं।

Latest Articles

Exit mobile version