Homeट्रेंडिंगBasant Panchami 2024: आखिर बसंत पंचमी के दिन भक्त...

Basant Panchami 2024: आखिर बसंत पंचमी के दिन भक्त क्यों पहनते हैं पीले वस्त्र, जानें इसके पीछे की वजह

Basant Panchami 2024: हिंदू धर्म में सभी त्योहारों और दिनों का अपना ही कोई खास महत्व होता है। इसी तरह माघ महीने के शुक्ल पक्ष की पंचमी को बसंत पंचमी का त्योहार मनाया जाता है। इस दिन का अपना खास महत्व होता है। बसंत पंचमी (Basant Panchami) के शुभ दिन पर मां सरस्वती की पूजा की जाती है। भक्त माता सरस्वती को खुश करने के लिए उनकी काफी पूजा-पाठ करते हैं। धार्मिक मान्यता के अनुसार इस धर्म में आने वाले सभी त्योहार पर अलग-अलग रंग के वस्त्र पहनना काफी शुभ माना जाता है। ठीक उसी तरह बसंत पंचमी (Basant Panchami 2024) के दिन पीला रंग पहनना काफी शुभ माना जाता है। क्या आपको पता है आकिर क्यों इन दिन पीले वस्त्र पहने जाते हैं। तो चलिए जानते हैं।

इस तारीख को मनाई जाएगी बसंत पंचमी

हिंदू कैलेंण्डर के अनुसार इस साल 14 फरवरी को बसंत पंचमी मनाई जाएगी। इसका शुभ मुहूर्त 13 फरवरी को दोपहर 02:41 से लेकर 14 फरवरी को दिन के 12:10 मिनट तक है। लेकिन सूरज उदय के मुताबिक इसे 14 फरवरी को माता सरस्वती की पूजा की जाएगी। इस दिन भक्त सुबह जल्दी उठकर मुहूर्त के अनुसार नहा धोकर पीले वस्त्र पहनकर माता सरस्वती की पूजा करते हैँ। और उन्हें पीले फूल चढ़ाते हैं। हिंदू पंचाग के अनुसार पूजा करने का सही समय सुबह 10:30 से लेकर 01:30 तक किया जाएगा।

जानें पीले कपड़े की महत्वता

बसंत पंचमी के सुबह उगते सूरज की पहली किरणें धरती पर पड़ती है। जिसे पूरी धरती पीली हो जाती है। इसके अलावा पीली रंग को आत्माविश्वास का प्रतीक भी माना जाता है। इतना ही नही पीला रंग सुख और शांति की निशानी होती है। इसे पहनने से तनाव भी काफी कम होता है। ऐसे में जो भी भक्तजन पूजा के समय पीले वस्त्र धारण करते हैं। माता सरस्वती उनसे काफी खुश रहती हैं और उनकी सभी इच्छाओं को पूरा करती है। इसलिए इस दिन पीले रंग के वस्त्र काफी शुभ माने जाते हैं।

यह भी पढ़ें:  Basant Panchami 2024: शादी के बाद ऐसे मनाए पहली बसंत पंचमी

Akansha Tiwari
मैं आकांशा तिवारी, पिछले कुछ सालों से मीडिया इंडस्ट्री से जुड़ी हुई हूंं। मैंने जर्नलिज्म एण्ड मांस कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन किया हुआ है। मुझे लिखने का काफी शौक है। खासतौर से लाइफस्टाइल, ब्यूटी टिप्स, इंटरटेनमेंट और ट्रेवलर पर लिखना अच्छा लगता है। मैंने कई मीडिया संस्थानों के साथ काम किया हुआ है। इसके अलावा मुझे घूमना और नेचर‌ की फोटोस क्लिक करना बेहद पसंद है।

Latest Articles

Exit mobile version