HomeशॉपिंगHoli Shopping: सस्ते में करनी है होली की शॉपिंग,...

Holi Shopping: सस्ते में करनी है होली की शॉपिंग, तो यहां से खरीदें 20 रुपए में कपड़े

Holi Shopping: होली का त्यौहार आने वाला है यह खुशियों का त्योहार होता है 25 मार्च 2024 को धूमधाम से होली का त्यौहार मनाया जाएगा। इस दिन मार्केट में काफी भीड़ लगी होती है लोग अपनी पसंद की चीज खरीदने हैं। होली के मौके पर घर की सफाई सजावट की Holi Shopping जाती है और तरह-तरह के पकवान बनाए जाते हैं। बड़े बूढ़े से लेकर बच्चे भी नए-नए कपड़े पहनते हैं ऐसे में होली के त्योहार पर बहुत सारे सामान की भी जरूरत होती है जिसकी खरीदारी करने के लिए लिस्ट बनाकर नीचे दिए गए मार्केट से शॉपिंग करें।

सरोजिनी नगर मार्केट

सरोजिनी नगर मार्केट दिल्ली के सबसे मशहूर बाजारों में से एक है। सरोजिनी नगर मार्केट में कपड़े बहुत सस्ते दाम पर मिलते हैं। इसके अलावा यहां घर की सजावट का सामान, सोफा कवर, बेडशीट, जूते आदि भी कम कीमत पर बेचे जाते हैं, जिन्हें कम पैसों में खरीदा जा सकता है।

पहाड़गंज मार्केट

थोक में सामान खरीदने के लिए दिल्ली के पहाड़गंज बाजार जाएं। यहां आपको अनोखी और सस्ती चीजें आसानी से मिल जाएंगी। पहाड़गंज बाज़ार दिल्ली रेलवे स्टेशन के सामने स्थित है, जो प्रतिदिन खुला रहता है। ध्यान रखें कि यहां आपको मोलभाव करना पड़ सकता है।

चांदनी चौक

दिल्ली के चांदनी चौक में एथनिक कपड़ों का शानदार और सस्ता कलेक्शन मिलेगा। लड़कों के लिए साड़ी, सूट, लहंगा, कुर्ता पायजामा और आभूषण, जूते आदि खरीदने के लिए आप चांदनी चौक जा सकते हैं। इसके अलावा आप यहां से सजावटी सामान और घरेलू सामान भी कम कीमत पर खरीद सकते हैं।

Pooja Mishra
मैं पूजा मिश्रा मुझे लिखना अच्छा लगता है किसी भी बीट पर लिखती हूं। फिलहाल अभी मैं लाइफस्टाइल बीट पर काम कर रही हूं। मैने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई स्वामी विवेकानंद यूनिवर्सिटी से पूरी की है। मैने 5 साल अलग अलग मीडिया चैनल में बतौर कंटेंट राइटर काम किया है। इसके अलावा मुझे एंटरटेनमेंट बीट पर काम करना ज्यादा पसंद है। मैं अपने काम में नया और क्रिएटिव सीखने की कोशिश करती हूं।

Latest Articles

Exit mobile version