HomeरिलेशनशिपपेरेंटिंगThings Parents Should keep In Mind: पेरेंट्स भूलकर भी...

Things Parents Should keep In Mind: पेरेंट्स भूलकर भी न‌ करें ये गलतियां, बाद में हो सकता है पछतावा

Things Parents Should keep In Mind: बच्चों के शिक्षा की शुरुआत उसके घर से ही होती है। आपका बच्चा किसी तरह का व्यवहार और बातें करता है। यह उसके परिवार और उसकी परवरिश को दर्शाता है। ऐसे में पेरेंट्स किसी तरह से अपने बच्चों की परवरिश करते हैं, यह सबसे बड़ा और अहम सवाल है। कई बार पेरेंट्स बच्चों के साथ कुछ ऐसा व्यवहार करते हैं जो आगे चलकर बच्चों और पेरेंट्स दोनों के लिए नुकसानदायक हो सकता हैं। ऐसे में इस आर्टिकल के माध्यम से आपको कुछ ऐसी बातें बताई जाएगी जो आपको अपने बच्चों Things Parents Should keep In Mind के साथ नहीं करनी चाहिए।

बच्चों में लिंग को लेकर कभी न करें भेदभाव

पेरेंट्स Parents को कभी भी अपने बच्चों में लिंग या जेंडर को लेकर डिफरेंस नहीं करना चाहिए। अगर लड़का गलती करें तो उसे भी डांट पड़नी चाहिए। जिस तरह लड़की को डांटा जाता है। यदि पेरेंट्स ऐसा करते हैं जो बच्चों के मन में जेंडर के प्रति एक अलग विचार सेट हो जाता है। जिसे बड़े होकर बदलना काफी मुश्किल हो जाता है।

गलतियों‌ पर न‌ करें पर्दा

पेरेंट्स के लिए अपने बच्चों से बढ़कर कोई नहीं होता है। वह उनसे सबसे ज्यादा प्यार और विश्वास करते हैं। लेकिन इसका मतलब यह बिल्कुल नहीं है कि वह उनकी गलतियों में भी उनका साथ दें।‌ पेरेंट्स को अपने बच्चों को गलती करने पर प्यार‌ से समझाना भी चाहिए। फिर भी बच्चों के न समझने पर उन्हें थोड़ा स्ट्रीक भी होना चाहिए।‌ यदि‌ आपका बच्चा कोई ग़लती कर रहा है और आपको यह बात पता है तो उसे अकेले में जाकर समझाएं। नहीं तो बड़े होकर आपको काफी परेशानी हो सकती है।

घर‌ का बेसिक काम सिखाएं

बच्चा चाहे लड़का हो या लड़की पेरेंट्स को दोनों को उम्र के साथ-साथ सभी काम सीखाने चाहिए। अधिकतर पेरेंट्स केवल लड़कियों को ही घर‌ के‌ काम सिखाते हैं। लेकिन ऐसा नहीं होना चाहिए। बेसिक क्लिनिंग, बर्तन धोना, खाना खाकर‌ अपने‌ प्लेट्स उठाना‌ आदि काम सभी पेरेंट्स अपने बच्चों को सिखाएं।

गलत भाषा का न‌ करें इस्तेमाल

पेरेंट्स को अपने बच्चों के सामने कभी ग़लत भाषा का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए।‌‌ बच्चों के लिए पेरेंट्स उनके रोल मॉडल होते हैं। ऐसे में आप जिस तरह का व्यवहार उनके साथ करते हैं। वह ठीक उसी व्यवहार को अपनाने लगते हैं। यदि कभी लड़ाई भी हो तो अपने गुस्से को कंट्रोल करें या अकेले रुम में लड़ाई को सुलझाएं।

Tips: इन सबके अलावा पेरेंट्स अपने बच्चों को किसी भी धर्म के बारे में कुछ लगत न सिखाएं। अन्यथा बड़े होकर बच्चों के दिमाग में वही बात सेट रहती है।

यह भी पढ़ें: Effective Parenting Tips: बच्चों के साथ पेरेंट्स ने करें ऐसा बर्ताव, उनके आत्मविश्वास को पहुंचती है ठेस

Akansha Tiwari
मैं आकांशा तिवारी, पिछले कुछ सालों से मीडिया इंडस्ट्री से जुड़ी हुई हूंं। मैंने जर्नलिज्म एण्ड मांस कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन किया हुआ है। मुझे लिखने का काफी शौक है। खासतौर से लाइफस्टाइल, ब्यूटी टिप्स, इंटरटेनमेंट और ट्रेवलर पर लिखना अच्छा लगता है। मैंने कई मीडिया संस्थानों के साथ काम किया हुआ है। इसके अलावा मुझे घूमना और नेचर‌ की फोटोस क्लिक करना बेहद पसंद है।

Latest Articles

Exit mobile version