HomeरिलेशनशिपपेरेंटिंगParenting Tips: कम उम्र से ही अपने बेटों में...

Parenting Tips: कम उम्र से ही अपने बेटों में डालें ये आदतें, आगे नहीं होगी दिक्कतें

Parenting Tips: हर किसी के परिवार Family का लाइफस्टाइल दूसरों से अलग होता है। जिसके चलते वहां पर बच्चों की होने वाली परिवश Parenting दूसरों घरों से अलग होती है। लेकिन कुछ बेसिक Basic Manners चीजें ऐसी हैं, जो सभी परिवार के लोगों मुख्य रुप से बच्चों के पेरेंट्स Parents को अपने लड़कों की सीखानी जरुरी है। अगर आप चाहते हैं कि कल आने वाले समय पर आप अपने लड़के को देखकर किसी तरह का अफसोस न करें, तो पेरेंट्स Parenting Tips को आज से ही कुछ चीजों को करने की आदत अपने लड़के या बेटे को सीखने के लिए कहें।

औरतों की करें रिस्पेक्ट

चाहे लड़का हो लडकी पेरेंट्स अपने बच्चों को कम उम्र से ही यह बात सिखाते हैं कि हम अपने से बड़े लोगों की इज्जत करनी चाहिए। लेकिन फिर भी लड़के बड़े होकर उस तरह से औरतों की इज्जत नहीं करते हैँ। लड़के हमेशा लड़कियों या महिलाओं को अपने से एक स्टेप पीछे ही रखते हैं। तो आऐसे में पेरेंट्स को बताना चाहिए दोनों जेंडर एक समान हे।

रोना कमजोर की निशानी नहीं

आपने अक्सर इस तरह का डायलॉग काफी बार सुना होगा, “मर्द को दर्द नहीं होता” , “लड़के रोते नहीं हैं चुप हो जा”, “क्या लड़कियों की तरह रो रहा है”, इन तरह के स्टेटमेंट को हम न जानें कब से सुनते हुए आ रहे हैं। इस तरह के घटिया विचारों में बंधे होने के कारण लड़के या पुरुष आजतक खुलकर अपनी बात किसी के सामने अच्छी तरह से नहीं रख पाते हैं। हर मां को अपने लड़के को यह बात बतानी चाहिए कि रोने से कोई भी इंसान वीक नहीं होता है। कई बार लड़के इस डर की वजह से अपने इमोशन को एक्सप्रेस नहीं कर पाते हैं और कई तरह की मानसिक स्थिती के साथ डील करते हैं।

सिखाएं बेसिक मेनरस

हर पेरेंट्स को अपने लड़कों या बेटों को कुछ बेसिक मेनरस सिखानी चाहिए जो उनके आने वाले समय के लिए बहुत फायदेंमंद और जरुरी होती है। जैसे की खाना-खाने के बाद अपनी प्लेट उठाना , कोई घर पर आएं, तो उसे पानी पूछना। इसके अलावा किचन और घर के किसी भी काम में मम्मी की मदद करना। क्योंकि अक्सर लड़कों को लगता है कि इस तरह के काम केवल लड़कियां या महिलाएं ही कर सकती हैं।

लड़ाई से रहें दूर

पेरेंट्स अपने बेटे और लड़के को यह बताएं कि वह लड़का है तो इसका मतलब यह बिल्कुल भी नहीं है कि उसे लड़ने का हक है। चाहे कोई लजडका हो लड़की ये लड़ाई-झगड़े से दूरी बनाएं रखें। अच्छी फैमिली के लोग इस तरह की हरकतें नहीं करते हैं। घर में मौजूद बड़े-बुजुर्गों के द्वारा सेट किए गए उदाहरणों के बारे में इन्हें बताएं।

Tips: इन सबके अलावा यह सिखाए कि अपनी फीमेल दोस्तों के साथ अच्छे से बर्ताव करें। उनके सामान किसी भी तरह के गलत शब्दों का इस्तेमाल न करें। किसी भी लड़की के साथ गलत व्यवहार करने से पहले यह सोचें कि यदि कोई ऐसा आपके परिवार के साथ करें तो आपको कैसा महसूस होगा।

यह भी पढ़ें : Parents Relationship With Children: बच्चों के बेहतर कल के लिए पेरेंट्स इस तरह करें आपस में बर्ताव

Akansha Tiwari
Akansha Tiwari
मैं आकांशा तिवारी, पिछले कुछ सालों से मीडिया इंडस्ट्री से जुड़ी हुई हूंं। मैंने जर्नलिज्म एण्ड मांस कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन किया हुआ है। मुझे लिखने का काफी शौक है। खासतौर से लाइफस्टाइल, ब्यूटी टिप्स, इंटरटेनमेंट और ट्रेवलर पर लिखना अच्छा लगता है। मैंने कई मीडिया संस्थानों के साथ काम किया हुआ है। इसके अलावा मुझे घूमना और नेचर‌ की फोटोस क्लिक करना बेहद पसंद है।

Latest Articles