Homeलाइफस्टाइलCrop Top History: महिलाओं का ट्रेंड क्रॉप टॉप कभी...

Crop Top History: महिलाओं का ट्रेंड क्रॉप टॉप कभी था पुरुषों का फैशन

Crop Top History:  कई लोग क्रॉप टॉप को बेली शर्ट या कटऑफ शर्ट भी कहते हैं। यह एक ऐसी ड्रेस है जिसमें कमर और पेट का हिस्सा खुला रहता है। आजकल लड़कियों के बीच क्रॉप टॉप का फैशन काफी पॉपुलर हो गया है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि शुरुआत में इसे पुरुषों के लिए डिजाइन किया गया था। दरअसल, क्रॉप टॉप 1980 में वर्ल्ड फैशन का हिस्सा बन गया और तब से लेकर अब तक इसका क्रेज कभी कम नहीं हुआ।
अब आप सोच रहे होंगे कि जिस दौर की हम बात कर रहे हैं उस दौर में इतने खुले कपड़े पहनने का चलन नहीं था। ये पोशाकें उस समय कैसे लोकप्रिय हुईं? आइए आपको बताते हैं क्रॉप टॉप के चलन में आने का इतिहास।

खुले स्वभाव वाली लड़कियों की पसंदीदा आउटफिट

दरअसल, हम जिस दशक की बात कर रहे हैं, उस दौरान ज्यादातर महिलाएं अपने शरीर को पूरी तरह से ढकने वाले कपड़े पहनती थीं, लेकिन उनमें से कुछ महिलाएं ऐसी भी थीं, जिन्हें खुले कपड़े पहनना ज्यादा पसंद था। 1980 के दशक के पॉप संस्कृति युग के दौरान क्रॉप टॉप काफी लोकप्रिय हो गए। शुरुआती दौर में जिम जाने वाले लड़के अपना पैक दिखाने के लिए क्रॉप टॉप पहनते थे। कुछ लड़कों को जिम में बिना शर्ट के घूमने से रोकने के लिए क्रॉप टॉप का चलन शुरू किया गया। धीरे-धीरे महिलाओं ने इसे अपना फैशन बना लिया। क्रॉप टॉप को लोकप्रिय बनाने में बॉलीवुड का अहम योगदान है। बॉलीवुड अभिनेत्रियां जो भी कपड़े पहनती हैं वह फैशन का हिस्सा बन जाता है।
आजकल फैशन के दौर में महिलाएं क्रॉप टॉप को कई तरह से इस्तेमाल करने लगी हैं। ये कॉलेज जाने वाली लड़कियों के बीच बहुत लोकप्रिय हैं क्योंकि ये न केवल स्टाइलिश और कूल दिखते हैं बल्कि आरामदायक भी होते हैं। इसे हर उम्र की महिलाएं जींस, शॉर्ट्स, शॉर्ट स्कर्ट, स्कर्ट के साथ पहन सकती हैं। क्रॉप टॉप की सबसे खास बात ये है कि इसे आप वेस्टर्न के साथ-साथ इंडियन लुक में भी शामिल कर सकती हैं। इसके इस्तेमाल से आप लहंगे और कई एथनिक ड्रेसेज को पेयर कर सकती हैं। लंबाई की बात करें तो क्रॉप टॉप ब्लाउज की तरह ही होता है, इसलिए आजकल लड़कियां इसे साड़ी और लहंगे के साथ भी स्टाइल करने लगी हैं।

Latest Articles