Homeलाइफस्टाइलWinter Fashion: सर्दियों के मौसम में स्वेटर में भी...

Winter Fashion: सर्दियों के मौसम में स्वेटर में भी दिखेंगी स्टाइलिश, एक्ट्रेसेस के लुक से लें टिप्स

Winter Fashion: मौसम चाहे कैसा भी हो हम हमेशा ही फैशन के मामले में आगे रहते हैं। खासकर लड़कियों की बात करें तो फैशन के मामले में वह कंप्रोमाइज नहीं करना चाहती हैं। ऐसे में हम गर्मियों के मौसम में एक से बढ़कर एक स्टाइलिश कपड़े पहन सकते हैं। लेकिन सर्दियों के मौसम में स्वेटर से हमारा स्टाइल कहीं छुप जाता है। क्योंकि कड़क ठंड से बचने के लिए हम स्वेटर पहन लेते हैं। क्रिसमस हो या न्यू ईयर पार्टी ऐसे में लड़के या फिर लड़कियां खुद को स्टाइलिश दिखने में पीछे रह जाते हैं। आज इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि आप जैकेट, ब्लेजर, कोट या स्वेटर में खुद को किस तरह से स्टाइलिश दिखा सकते हैं। अगर आप चाहे तो बॉलीवुड अभिनेत्री की तरह स्वेटर करी कर सकती हैं जो आपके लुक को अट्रैक्टिव बना देगा।

अभिनेत्री के लोक से लीजिए आइडिया

कैटरीना कैफ

आपकी शादी हो चुकी है और आप पहले जैसा लुक और बिल्कुल क्लासी दिखना चाहती हैं। ऐसे में आप कैटरीना कैफ की तरह इस स्वेटर को कैरी कर सकती हैं। इस लुक में वह बेहद प्यारी लग रही हैं।

कृति सेनन

आप चाहें तो क्लासी दिखने के लिए डार्क कलर का स्वेटर कैरी कर सकती हैं। आप बॉलीवुड एक्ट्रेस की तरह गहरे नारंगी रंग का स्वेटर पहन सकती हैं। इसे आप पार्टी में भी कैरी कर सकती हैं, जिसमें आपका लुक बहुत अच्छा लग सकता है।

अनन्या पांडे

इस बार सर्दी के मौसम में आप बॉलीवुड एक्ट्रेस अनन्या पांडे की तरह व्हाइट स्वेटर कैरी कर सकती हैं। यह आपको क्लासी लुक दे सकता है। इस फोटो में अनन्या बेहद प्यारी लग रही हैं और इसमें उनका स्वेटर भी उनकी मदद कर रहा है।

परिणीति चोपड़ा

आप चाहें तो बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा की तरह स्वेटर कैरी कर उनके लुक को कॉपी कर सकती हैं। यह स्वेटर सर्दियों में आपको ठंड से बचा सकता है और खास लुक भी दे सकता है। साथ ही आप इस स्वेटर को किसी भी पार्टी में कैरी कर सकती हैं।

Read More: Christmas Holiday: इस खास जगह पर मनाई क्रिसमस की छुट्टियां, बजट में होगा पूरा प्लान

Pooja Mishra
मैं पूजा मिश्रा मुझे लिखना अच्छा लगता है किसी भी बीट पर लिखती हूं। फिलहाल अभी मैं लाइफस्टाइल बीट पर काम कर रही हूं। मैने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई स्वामी विवेकानंद यूनिवर्सिटी से पूरी की है। मैने 5 साल अलग अलग मीडिया चैनल में बतौर कंटेंट राइटर काम किया है। इसके अलावा मुझे एंटरटेनमेंट बीट पर काम करना ज्यादा पसंद है। मैं अपने काम में नया और क्रिएटिव सीखने की कोशिश करती हूं।

Latest Articles

Exit mobile version