Homeलाइफस्टाइलBenefits Of Power Nap: दिन में झपकी लेना क्यों...

Benefits Of Power Nap: दिन में झपकी लेना क्यों है जरुरी? जानें

Benefits of Power Nap: सेहत को फिट रखने के लिए 7-8 घंटे की नींद  (Sleep) लेना शरीर के लिए बहुत जरुरी होता है।  लेकिन कई बार अधिक थकान (stress) हो जाने के कारण लोग दिन में भी कुछ समय की नींद लेते हैं। नेप (Power Nap) लेने के लिए एक अलग प्रकार की एनर्जी देखने को मिलती हैं। ऐसा करने से काम में थोड़ा अधिक फोकस (More Focused) भी लगता है। लेकिन कई बार लोग अपनी बार-बार झपकी लेने की इस आदत को बहुत ही बेकार मानते हैं। अगर आप भी उन्हीं में से एक हैं, तो आज इस आर्टिकल के जारिए आपकी भी यह सोच हमेशा के लिए बदल सकती है। आइए जानें दिन में झपकी लेने से होने वाले फायदे Benefits of Power Nap

यह भी पढ़ें :Hotel Booking Tips: अगर ट्रिप को बनाना है बेस्ट, तो होटल बुक करते समय इन बातों पर दे ध्यान

आखिर क्यों है जरुरी झपकी लेना

कुछ एक्सपर्ट का मानना है कि दिन भर लगातर काम करने से दिमाग और शऱीर थक जाता है। जिस कारण एक समय के बाद वह अपनी क्षमता अनुसार काम करने में असमर्थ होते हैं। ऐसे में कुछ समय के लिए पॉवर नेप लेना बॉडी के लिए बहुत आवश्यक हो जाता है। नेप केवल आधे घंटे या उसे कम का ही होता है। पॉवर नेप लेने से ब्रेन और ज्यादा एक्टिव (More active) हो जाता है। और अगले 7-8 घंटे सही तरीके से रिस्पॉन्स देता है। इसके साथ ही एकदम रिफ्रेशिंग (Refresh) भी महसूस होता है। दिनभर काम करने के बाद 10-15 भी यदि आप एक नेप लेते हैं, तो आपके लिए एक दवाई की तरह हेल्प करता है। नेप लेने के बाद आपका स्ट्रेस लेवल कम भी होता है। साथ ही यह हार्ट के लिए फायदेमंद साबित होता है।

Power Nap लेते समय इन टिप्स को रखें याद

अक्सर लोगों को लगता है कि झपकी के समय में भी हमें नींद की तरह ही अदिकर समय के लिए सोना है। लेकिन यह गलता है। झपकी या नेप केवल 20 से 30 मिनट तक ली जाती है। यदि आप इसे अधिक समय के लिए सो रहे हैं, तो यह झपकी नहीं सोना है। पॉवर नेप लेना भी एक तरह की आर्ट (Power Nap Art) है, जो हर किसी की बात नहीं है। पॉवर नेप लेने का सही समय लंच खाने से पहले या उसके बाद है। ऑफिस या घर में काम करके बॉडी थक जाती है। उस थकान और स्ट्रेस को दूर करने के लिए पॉवर नेप लेना सबसे बेस्ट है। कई बार नेप लेते समय का पता ही चलता है। ऐस में आप 10-15 मिनट का टाइम भी सेट कर सकते हैं।

Tips:  दिन में झपकी लेने से दिल और बल्ड प्रेशर संबधित सभी समस्याएं भी कम होती हैं।

यह भी पढ़ें : Home made Lip balm:  इन आसान तरीकों से बनाएं घर पर ही लिप बाम, कुछ ही दिनों में खिलेगा होंठों का गुलाबी रंग

Akansha Tiwari
मैं आकांशा तिवारी, पिछले कुछ सालों से मीडिया इंडस्ट्री से जुड़ी हुई हूंं। मैंने जर्नलिज्म एण्ड मांस कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन किया हुआ है। मुझे लिखने का काफी शौक है। खासतौर से लाइफस्टाइल, ब्यूटी टिप्स, इंटरटेनमेंट और ट्रेवलर पर लिखना अच्छा लगता है। मैंने कई मीडिया संस्थानों के साथ काम किया हुआ है। इसके अलावा मुझे घूमना और नेचर‌ की फोटोस क्लिक करना बेहद पसंद है।

Latest Articles

Exit mobile version