Homeलाइफस्टाइलWhite Teething Tips: इन घरेलू चीजों को इस्तेमाल करने...

White Teething Tips: इन घरेलू चीजों को इस्तेमाल करने से एक बार फिर लौटेगी दांतों की चमक

White Teething Tips: दांत Teeth शरीर का एक वह हिस्सा है जो आपकी खूबसूरती को बढ़ा भी सकता है और घटा भी। इसलिए दांतों का खास ख्याल रखना बेहद जरुरी होता है। डॉक्टरों के मुताबिक दांतों को साफ और सफेद रखने के लिए दिन में दो बार ब्रश करना करना आवश्यक होता है, नहीं तो वह पीले और उनमें कीड़े लगने शुरू हो जाते हैं। जिसकी वजह से आपके मुंह से एक अलग सी महक आने लगती है। परंतु कई बार इतने‌ खराब हो जाते हैं कि लोगों को हर महीने डेंटिस्ट Dentist के पास जाकर उनकी क्लिनिंग Cleaning करानी पड़ती है, जिसमें हर महीने हजारों का खर्चा होना लाजमी है। तो ऐसे में इस लेख में आपको घरेलू नुस्खे Home remedies को इस्तेमाल कर आप किस तरह से आपे दांतों को दूध की तरह सफेद चमका White Teething Tips सकते हैं इसके बारे में कुछ टिप्स बताई गई है। तो आइए जानिए

नमक और सरसों का ऑयल

Whit teething Tips with Oil and white salt

अगर आप भी अपने दांतों को नेचुरली तरीके से व्हाइट करना चाहते हैं, तो आप रोज सफेद नमक Salt और सरसों के तेल Oil की मदद से साफ कर सकते हैं। नमक दांतों को सफेद करने के लिए बेहद आवश्यक होता है। इन दोनों मिश्रणों को आप ब्रश Toothbrush या अपने हाथों की मदद से दांतों पर अच्छे से रगड़े। बाद में माउथ को क्लीन करें। आपको अपने दांतों में अंतर दिखाई देगा।

केले के छिलकों का करें इस्तेमाल

Banana Peel

आप अपने दांतों को साफ करने के लिए केले के छिलकों Banana Peel को भी उपयोग कर सकते हैं। जितना केला शरीर के लिए बढ़िया माना जाता है, उतना ही केले का छिलका भी फायदेमंद होता है। आप इन छिलकों को अपने दांतों पर रगड़ सकते हैं।

नींबू और बेकिंग सोडा

White Teething Tips with Lemon and Baking Soda

कई बार लोग खाना खाने के बाद कुल्ला नहीं करते हैं, जिस कारण से उनके दांतों के ऊपर एक परत ही जम जाती है जो दांतों को पीला और खराब करती है। इन सभी तरह की परेशानियों से राहत पाने के लिए आप रोज खाना के बाद नींबू के रस और बेकिंग सोडा को एक कटोरी में थोड़ा-सा मिक्स करके अपने दांतों पर रगड़ें। इसे आपके दांतों का पीलापन दूर होता है।

Tips: अपने दांतों को साफ और सफेद रखने के लिए आप एक अच्छे कॉलगेट और माउथ फ्रेशनर का इस्तेमाल करें। साथ ही आपको खाना-खाने के बाद अच्छे से कुल्ला करें।

Akansha Tiwari
मैं आकांशा तिवारी, पिछले कुछ सालों से मीडिया इंडस्ट्री से जुड़ी हुई हूंं। मैंने जर्नलिज्म एण्ड मांस कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन किया हुआ है। मुझे लिखने का काफी शौक है। खासतौर से लाइफस्टाइल, ब्यूटी टिप्स, इंटरटेनमेंट और ट्रेवलर पर लिखना अच्छा लगता है। मैंने कई मीडिया संस्थानों के साथ काम किया हुआ है। इसके अलावा मुझे घूमना और नेचर‌ की फोटोस क्लिक करना बेहद पसंद है।

Latest Articles

Exit mobile version