Homeलाइफस्टाइलWhite Or Brown Sugar: कौन है हेल्थ के लिए...

White Or Brown Sugar: कौन है हेल्थ के लिए ज्यादा फायदेमंद?

White Or Brown Sugar: कोई त्योहार हो या शादी-पार्टी या सफलता, अगर कोई खुशी का मौका हो तो सबसे पहली चीज जो दिमाग में आती है वह है ‘कुछ मीठा’। इसके जरिए हम चीनी का सेवन करते रहते हैं। अक्सर लोग अपनी सुबह की शुरुआत चीनी से करते हैं और रात भी चीनी के साथ ही गुजारते हैं। दरअसल, ज्यादातर घरों में सबसे पहले चाय पी जाती है जो चीनी से बनी होती है और कई लोगों को रात में खाना खाने के बाद मीठा खाने की आदत होती है। सफेद चीनी का सेवन करना बहुत आम बात है, लेकिन कुछ लोग ब्राउन शुगर का सेवन करना भी पसंद करते हैं।
व्हाइट और ब्राउन शुगर दोनों ही गन्ने के रस से तैयार की जाती हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि इन दोनों शुगर में से कौन सी आपकी सेहत के लिए फायदेमंद है और इनमें क्या अंतर है? तो आइए विस्तार से जानते हैं।

ब्राउन और सफेद चीनी का प्रसंस्करण क्या है?

गन्ने के रस से पानी और अशुद्धियाँ निकालने के बाद बचे सुक्रोज के क्रिस्टल रूप को सफेद चीनी कहा जाता है। जिसे फ़िल्टर किया जाता है। दरअसल सुक्रोज एक ऐसा तत्व है जो पौधों में प्राकृतिक रूप से पाया जाता है। इसमें 50 प्रतिशत ग्लूकोज और 50 प्रतिशत फ्रुक्टोज होता है।

ब्राउन शुगर की प्रोसेसिंग की बात करें तो यह अनप्रोसेस्ड चीनी होती है, जिसमें शीरा (गुड़, एक चिपचिपा पदार्थ) होता है और इस वजह से इसका रंग रेतीला भूरा या गहरा भूरा होता है। ब्राउन शुगर को गुड़ के साथ मिलाकर भी बनाया जाता है और दोनों के स्वाद में कुछ अंतर होता है।

न्यूट्रिशन वैल्यू में कितना है फर्क

फिटनेस फ्रीक सफेद के मुकाबले ब्राउन शुगर को प्राथमिकता देते हैं, हालांकि पोषण मूल्य और कैलोरी के मामले में ब्राउन शुगर में थोड़ा अधिक पोषण होता है, हालांकि इसकी मात्रा भी कम होती है। इसलिए जो लोग किसी भी तरह की समस्या से जूझ रहे हैं या मीठे का कोई हेल्दी विकल्प तलाश रहे हैं तो आप इसकी जगह असली शहद या गुड़ का इस्तेमाल कर सकते हैं।

Latest Articles

Exit mobile version