Homeलाइफस्टाइलबच्चों को रखना है मेंटली फिट? एग्जाम के बाद...

बच्चों को रखना है मेंटली फिट? एग्जाम के बाद इन जगहों पर घूमने का बनाएं प्लान

पर्यटन की दृष्टि से भारत एक खूबसूरत शहर है, यहां के हर शहर की अपनी-अपनी खासियत है। यहां आपको किले, पहाड़, समुद्र, नदियां, झीलें देखने को मिलेंगी। भारत अपनी प्राकृतिक सुंदरता के लिए पूरी दुनिया में मशहूर है। भारत घूमने के लिए हर साल दूर-दूर से पर्यटक आते हैं। आप अपने परिवार के साथ खास वक्त बिताने के लिए इन जगहों पर जा सकते हैं।
दरअसल, स्कूल में बच्चों की परीक्षाएं खत्म होने के बाद उन्हें आराम करना जरूरी होता है। परीक्षा के दबाव में बच्चे पढ़ाई में इतने व्यस्त हो जाते हैं कि जिंदगी जीना ही भूल जाते हैं। बच्चों पर परीक्षा में अच्छे नंबर लाने का बहुत दबाव होता है, इसलिए परीक्षा खत्म होने के बाद आप बच्चों को कहीं घुमाने ले जाएं। इसके लिए आप बच्चों के साथ भारत की इन जगहों पर जा सकते हैं।

दार्जिलिंग

पश्चिम बंगाल का एक खूबसूरत हिल स्टेशन आपके बच्चों को मानसिक रूप से डिटॉक्स कर देगा। यहां का प्राकृतिक नजारा बच्चों का मन मोह लेगा। दार्जिलिंग को पहाड़ों की रानी भी कहा जाता है, इस जगह पर आप अपने बच्चों को मशहूर टॉय ट्रेन की सैर भी करा सकते हैं। इसके साथ ही बच्चों को यहां के चाय और कॉफी के बागान दिखाना न भूलें।

जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क

उत्तराखंड में स्थित जिम कॉर्बेट पार्क देश के सबसे प्रसिद्ध पार्कों की सूची में शामिल है। यहां आपको पेड़-पौधों से लेकर जानवरों तक की कई प्रजातियां देखने को मिलेंगी। अगर आप बच्चों का ज्ञान बढ़ाना चाहते हैं और उनके दिमाग को आराम भी देना चाहते हैं तो जिम कॉर्बेट को अपनी ट्रैवल लिस्ट में रख सकते हैं। यहां आप अपने बच्चों के साथ ट्रैकिंग, कैंपिंग जैसी गतिविधियां भी कर सकते हैं।

आगरा

आप बच्चों को भारत के ऐतिहासिक स्थलों को दिखाने के लिए आगरा ले जा सकते हैं। उत्तर प्रदेश में मौजूद यह खूबसूरत शहर सिर्फ ताज महल के लिए ही नहीं बल्कि अन्य चीजों के लिए भी मशहूर है। पढ़ाई से मन को तनावमुक्त रखने के लिए आप ऐसी ऐतिहासिक जगहों की सैर पर जा सकते हैं। यहां आप फतेहपुर सीकरी, आगरा किला, मेहताब बाग जैसी कई मशहूर जगहों को देख सकते हैं।

मुन्नार

अगर आप बच्चों को प्राकृतिक सुंदरता का महत्व समझाना चाहते हैं तो आपको मुन्नार की यात्रा का प्लान जरूर बनाना चाहिए। इस जगह पर आपके बच्चों को भारत की प्राकृतिक सुंदरता देखने को मिलेगी। यहां आप बोटिंग से लेकर बोट हाउस घूमने तक हर चीज का मजा ले सकते हैं। यह यात्रा आपके बच्चों के लिए यादगार साबित हो सकती है।

Latest Articles

Exit mobile version