Homeलाइफस्टाइलValentine's Day Special: कुछ घंटों की दूरी तय कर...

Valentine’s Day Special: कुछ घंटों की दूरी तय कर इन जगहों पर करें वैलेंटाइन-डे सेलिब्रेट

Valentine’s Day Special: 14 फरवरी यानी वैलेंटाइन-डे (Valentine’s Day) का दिन आ चुका है। ऐसे में कप्लस अपने स्पेशल पर्सन के साथ कुछ क्वालिटी टाइम स्पेंड करना बेहद पसंद करते हैं। कई कपल्स तो इस दिन को काफी मेमोरेबल बनाने के लिए कई अलग-अलग जगहों पर जाना पसंद करते हैं। लेकिन कुच लोग अपने बिजी शेड्यूल होने की वजह से कहीं बाहर नहीं जा पाते हैं। अगर आप भी उनमें कुछ लोगों में शामिल हैं, तो बिल्कुल भी परेशान न हो। इस आर्टिकल में हम आपके लिए कुछ ऐसी जगहों के बारे में बताएंगे , जहां आप आसानी से कुछ ही समय में पहुंचकर अपने पार्टनर के साथ वैलेंटाइन -डे सेलिब्रेट (Valentine’s Day Special) कर सकते हैं। लेकिन हां इस आर्टिकल में बताई जाने वाली जगह केवल दिल्ली-एनसीआर में रहने वाले लोगों के लिए ही हैं।

सोहना हिल्स पर जाएं

Sohana Hills
Sohana Hills

अगर आप अपने वैलेंटाइन डे की शुरुआत काफी हटकर करना चाहते हैं, तो आप सुबह के समय जरुर सोहना हिल्स (Sohana Hills) पर जाएं। मार्निंग के समय यहां का व्यू देखने लायक होता है। अगर आप भी उगते हुए सूरज को देखना पसंद करते हैं, तो इस वैलेंटाइन डे पर आप अपने पार्टनर के साथ यहां पर जरुर आए। यह हरियाणा राज्य में स्थित है। दिल्ली से यहां आने में आपको 1-2 घंटे लग सकते हैं।

प्यार की निशानी ताजमहल देखने जाए

Taj Mahal
Taj Mahal

अगर आपको अपने पार्टनर के साथ कुछ क्वालिटी टाइम स्पेंड करना है और किसी रोड़ ट्रिप पर जाने का प्लान हैं। तो आप आगरा जा सकते हैं। आगरा में स्थित ताजमहल तो प्यार करने वालों के बीच पहले से ही बहुत फेमस है। दिल्सी से ताजमहस पहुंचने में करीब 2-3 घंटे लग सकते हैं। आप सुबह जाकर रात तक वापस भी आ सकते हैं। ताजमहल के अलावा आप यहां पर कई सारी जगह और भी एक्सप्लोर कर सकते हैं।

दमदमा लेक

Damdama Lake
Damdama Lake

अगर आपके पास इस वैलेंटाइन पर पहाड़ों पर जाने का समय नहीं है, तो आप इस दमदमा लेक (Damdama Lake) पर जरुर जाएं। यहां पर आप आराम से झील के पास अपने पार्टनर संग बैठकर कुछ प्यार-भरी बातें कर सकते हैं। इसे अलावा यहां पर आप झील का आनंद उठाने के लिए बोटिंग भी कर सकते हैं। यहां पर आपको शांति और एकदम अलग ही वाइब फील होगी। यह जगह भी गुरुग्राम में स्थित है। दिल्ली से यहां आने में आपको 1 घंटा लग सकता है।

यह भी पढ़ें: Red Velvet Cake Recipe: वेलेंटाइन वीक पर पार्टनर को खिलाएं रेड वेलवेट केक, खुशी से चूम लेंगे आपका हाथ

Akansha Tiwari
Akansha Tiwari
मैं आकांशा तिवारी, पिछले कुछ सालों से मीडिया इंडस्ट्री से जुड़ी हुई हूंं। मैंने जर्नलिज्म एण्ड मांस कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन किया हुआ है। मुझे लिखने का काफी शौक है। खासतौर से लाइफस्टाइल, ब्यूटी टिप्स, इंटरटेनमेंट और ट्रेवलर पर लिखना अच्छा लगता है। मैंने कई मीडिया संस्थानों के साथ काम किया हुआ है। इसके अलावा मुझे घूमना और नेचर‌ की फोटोस क्लिक करना बेहद पसंद है।

Latest Articles