Homeट्रेंडिंगValentine's Day History: जानें वैलेन्टाइन डे मनाने के लिए...

Valentine’s Day History: जानें वैलेन्टाइन डे मनाने के लिए आखिर 14 फरवरी तारीख ही क्यों चुनी? जानें इसके पीछे की असली वजह

Valentine’s Day History: फरवरी का महीना शुरु हो चुका है। जैसा कि आप सभी जानते हैं कि फरवरी का महीना प्यार करने वालों के लिए बेहद ही स्पेशल माना जाता है। फरवरी के महीने में 7 तारीख से 14 फरवरी तक वैलेंटाइन वीक (Valentine’s Day Week) के तौर पर सेलिब्रेट किया जाता है। कपल्स इस वीक को अपने अंदाज में काफी स्पेशल तरीके से सेलिब्रेट करते हैं। हालांकि बहुत ही कम लोग हैं, जो इसे मनाने क पीछे की असली वजह जानते हैं। क्या आपको यह बात पता है कि हर साल 14 फरवरी के दिन ही वैलेंटाइन डे (Valentine’s Day History) क्यों मनाया जाता है अगर नहीं, तो आज इस आर्टिकल में आपको इस जुड़ी सारी बातें पता चल जाएगी।

जानें सेंट वैलेटाइन की कहानी

सेंट वैलेंटाइन प्यार को लेकर लोगों के बीच काफी मशूहर थे परंतु वह रोम देश में रहते थे। जिसके राजा क्लाउडियस को प्यार के नाम से भी काफी नफरत थी। उनकी प्यार को लेकर एक अलग धारणा थी। उनका मानना था कि यदि उनके देश के सैनिक भी प्यार करने लगेंगे, तो वह काम से थोड़ा भटकने लगेंगे। इसी वजह से उन्होंने अपने देश के लोगों को शादी करने की अनुमति भी नहीं दी थी। लेकिन सेंट वैलेंटाइन इसके बिल्कुल विपरीत थे।

सेंट ने कई बार राजा के खिलाफ जाकर अपने देश में लोगों की शादी कराई थी। जिसे राजा को बहुत गुस्सा आया और उन्होंने सेंट के खिलाफ सख्त कदम उठाए और उन्हें फांसी की सजा सुनाई। जिसके बाद राजा ने 14 फरवरी, 269 का दिन चुनकर सेंट को फासी दी थी। उसके बाद सेंट के बलिदान की वजह से ही हर साल 14 फरवरी का दिन वैलेंटाइन-डे के रुप में मनाया जाने लगा है।

पहली बार कब सेलिब्रेट किया गया वैलेंटाइन -डे

पहली बार पूरे विश्व में वैलेंटाइन्स डे 496 में सेलिब्रेट किया गया था। इस दिन को रोमन फेस्टिवल से मनाया गया था। उसके बाद रोम देश के पोप गेलैसियस ने पांचवी शताब्दी में पूरे विश्व भर में 14 फरवरी को वैलेंटाइन डे की घोषणा की थी। फिर उसके बाद से लेकर आज तक सभी लोग इस प्यार भरे दिन यानी 14 फरवरी को वैलेंटाइन्स डे के रुप में सेलिब्रेट करते हैं।

यह भी पढ़ें : Propose Day Status For Whatsapp: पार्टनर के लिए लगाएं प्यार भरा स्टेटस, यादगार रहेगा पल

Akansha Tiwari
मैं आकांशा तिवारी, पिछले कुछ सालों से मीडिया इंडस्ट्री से जुड़ी हुई हूंं। मैंने जर्नलिज्म एण्ड मांस कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन किया हुआ है। मुझे लिखने का काफी शौक है। खासतौर से लाइफस्टाइल, ब्यूटी टिप्स, इंटरटेनमेंट और ट्रेवलर पर लिखना अच्छा लगता है। मैंने कई मीडिया संस्थानों के साथ काम किया हुआ है। इसके अलावा मुझे घूमना और नेचर‌ की फोटोस क्लिक करना बेहद पसंद है।

Latest Articles

Exit mobile version