Homeलाइफस्टाइलTrendy Mehndi Designs: किसी भी खास फंक्शन में लगाएं...

Trendy Mehndi Designs: किसी भी खास फंक्शन में लगाएं ये मेंहदी के डिजाइन्स, खूब बढ़ेगी हाथों की चमक

Trendy Mehndi Designs: भारत एक ऐसा देश हैं, जहां आपको कई अलग-अलग तरह के त्योहार देखने को मिलते हैं। इन त्योहारों पर आप सभी लोगों को स्पेशली महिलाओं को खूब संजे हुए देख सकते हैं। इसके अलावा इन त्योहारों या शादी में मेंहदी लगाना बहुत शुभ माना जाता है। बिना हाथों में मेंहदी लगाएं महिलाओं का श्रृंगार काफी फीका माना जाता है। आपको मेंहदी के कई सारे अलग-अलग स्टाइल के डिजाइन देखने को मिल सकते हैं। यदि आप किसी खास दिन के लिए अपने हाथों में मेहंदी लगाने के लिए काफी कूल और स्टाइलिश मेहंदी डिजाइन्स (Trendy Mehndi Designs) देख रहे हैं, तो यहां पर आपको कुछ ऐसे ही खूबसूरत डिजाइन्स के बारे में बताया जाएगा, जिसे आप ट्राय कर सकते हैं।

राउंड टिक्की मेहंदी

Round Tikki Mehndi Design
Round Tikki Mehndi Design

आजकल इस तरह के गोल या राउंड टिक्की डिजाइन्स खूब चल रहे हैं। बेशक इस तरह के गोल डिजाइन का ट्रेंड पहले के टाइम में खूब था, लेकिन एक फिर इस तरह के स्टाइल को खूब पसंद किया जाता है। बस अब लोग इस गोल टिक्की को बनाने के बाद कुछ क्रिएटिवटी के साथ अपने हाथों को पूरा भर देते हैं, जिसे मेहंदी और हाथ दोनों खूब सुंदर लगते हैं।

फूलों वाली मेहंदी

Flower Mehndi Design
Flower Mehndi Design

अगदर आप हाथों में काफी सपिंल और सोबर मेंहदी लगाना ज्यादा पसंद करती हैं, तो आप सिंपल फ्लॉवर डिजाइन की मेंहंदी लगा सकती हैं। इसमें आपको काफी सारे फूलों के डिजाइन देखने को मिल सकते हैं। इसमें आप जाली पैटर्न भी बना सकते हैं।

बैक हैंड पर ट्राय करें ये मेहंदी

Back Hand Mehndi Design
Back Hand Mehndi Design

आजकल सिर्फ बैक हैंड पर मेहंदी लगाने का ट्रेंड चल रहा है। इसमें आप बीच में राउंड टिक्की को अपने पसंद से  बना सकती हैं। इसके बाद आप उसके आसपास फूलों के डिजाइन्स. टेढी लाइन्स के पैटर्न को ड्रॉ कर सकती हैं। यह डिजाइन्स ब्राइडमेडस के द्वारा खूब पसंद किए जाते हैं।

अरेबिक स्टाइल में लगाएं मेहंदी डिजाइन

Arabic Mehndi Design
Arabic Mehndi Design

आप किसी फंक्शन में अपने हाथों पर अरेबिक डिजाइन में भी मेहंदी लगा सकती हैं। इस तरह के डिजाइन में मेहंदी को काफी बारीकी के साथ लगाया जाता है। आप इसमें बेल, गोल टिक्की या काफी हेवी मेंहंदी लगा सकती हैं। इस तरह की मेहंदी लगाने के लिए थोड़े अनुभवी लोगों को होना जरुरी है। नहीं, तो इसकी खूबसूरती खराब हो सकती हैं।

यह भी पढ़ें: Gumband Mehndi Designs: बहुत लगा लिए मेहंदी के सिंपल डिजाइंस, अब ट्राई करें ट्रेंडी गुम्बद मेहंदी

Akansha Tiwari
Akansha Tiwari
मैं आकांशा तिवारी, पिछले कुछ सालों से मीडिया इंडस्ट्री से जुड़ी हुई हूंं। मैंने जर्नलिज्म एण्ड मांस कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन किया हुआ है। मुझे लिखने का काफी शौक है। खासतौर से लाइफस्टाइल, ब्यूटी टिप्स, इंटरटेनमेंट और ट्रेवलर पर लिखना अच्छा लगता है। मैंने कई मीडिया संस्थानों के साथ काम किया हुआ है। इसके अलावा मुझे घूमना और नेचर‌ की फोटोस क्लिक करना बेहद पसंद है।

Latest Articles