Homeलाइफस्टाइलTravel: दुनिया की वो जगहें जहां नहीं है मरने...

Travel: दुनिया की वो जगहें जहां नहीं है मरने की इजाज्त

Travel: यात्रा के बाद किसी शहर को अलविदा कहना सबसे कठिन काम है। यात्रियों के लिए कोई भी नई जगह कुछ समय के लिए उनका घर बन जाती है। खैर, बात को ज्यादा न खींचते हुए हम आपको दुनिया की उन जगहों के बारे में बताते हैं जहां मरना तो दूर, बीमार होना भी मना है। शायद ये बात सुनकर आप भी चौंक जाएंगे। लेकिन ये वाकई सच है। यह दुनिया की सबसे खास जगहों में से एक है।
दुनिया की इन जगहों के बारे में यात्रियों को भी नहीं पता। दरअसल, ये जगहें किसी रहस्य से कम नहीं हैं। तो देर किस बात की आइए हम आपको बताते हैं दुनिया की उन जगहों के बारे में। हो सकता है कि इन जगहों के बारे में जानने के बाद आपका भी यहां जाने का मन हो जाए।

सेलिया, इटली

एक समय में इटली का यह छोटा सा शहर सेलिया कई लोगों का घर रहा है। वर्तमान में सेलिया की आबादी लगभग 500 लोगों की है। लेकिन जब इस शहर की जनसंख्या कम होने लगी तो मेयर ने निर्णय लिया कि सेलिया में किसी भी व्यक्ति को बीमार होने या मरने नहीं दिया जाएगा। ऐसे में यहां के लोगों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ी है। जिसने भी अवज्ञा की उस पर 10 यूरो का जुर्माना लगाया गया।

कगनॉक्स, फ्रास

फ्रांस के इस शहर की कहानी काफी हैरान करने वाली है। ये घटना साल 2007 की है, जब यहां के मेयर शहर में एक कब्रिस्तान बनवाना चाहते थे। लेकिन किन्हीं कारणों से उन्हें इस प्रोजेक्ट के लिए हरी झंडी नहीं मिल पाई। इसके बाद उन्होंने यहां लोगों की मौत पर रोक लगा दी।

इट्सुकुशिमा, जापान

यह जापान का सबसे पवित्र द्वीप है। इस द्वीप पर रहने वाले लोग शिंटोबाद को मानते हैं। ये लोग इस द्वीप की पवित्रता को लेकर गंभीर हैं। यहां न तो जन्म देने की इजाजत है और न ही मरने की। दरअसल, यह नियम 1878 से लागू है। आज भी यहां के लोग इस नियम को गंभीरता से लेते हैं।

Latest Articles

Exit mobile version