Homeलाइफस्टाइलWeight loss : ये 3 जादूई ड्रिंक्स झट से...

Weight loss : ये 3 जादूई ड्रिंक्स झट से कम करेंगे वेट

Weight loss: कुछ लोगों के लिए वजन कम करना बहुत मुश्किल होता है। पेट की चर्बी कम करने के लिए वे कई तरह की एक्सरसाइज करते हैं, डाइट प्लान फॉलो करते हैं, व्रत रखते हैं और कई तरीके अपनाते हैं। लेकिन लाख कोशिशों के बावजूद भी लोगों का वजन कम नहीं होता और वे हार मान लेते हैं। लेकिन बढ़ता वजन कई बीमारियों जैसे डायबिटीज, थायराइड, हाई ब्लड प्रेशर और कई अन्य स्वास्थ्य समस्याओं को निमंत्रण देता है।
इसलिए अपने वजन पर नियंत्रण रखना बहुत जरूरी है। आज हम आपको कुछ ऐसे ड्रिंक्स के बारे में बताएंगे जो वजन कम करने में मदद कर सकते हैं।

हर्बल डिटॉक्स चाय

शरीर को डिटॉक्स करती हैं ये हर्बल टी, फायदे जानकर डाइट में करेंगे शामिल | try these herbal tea to detox your body in hindi | TV9 Bharatvarsh

अगर आप वजन कम करना चाहते हैं तो सुबह खाली पेट हर्बल डिटॉक्स चाय पीना भी एक बेहतर विकल्प है। वजन कम करने के लिए यह ड्रिंक फायदेमंद साबित हो सकती है। साथ ही, हर्बल डिटॉक्स चाय आपके शरीर को डिटॉक्सिफाई करने में भी काफी मदद करती है। आप अदरक, काली मिर्च या पुदीने से बनी हर्बल चाय पी सकते हैं। यह आपके शरीर को सक्रिय और ऊर्जावान बनाए रखने में भी मदद करता है।

नारियल काजू प्रोटीन स्मूदी

Coconut Milk Smoothie recipe in Hindi and its health benefits.- यहां है कोकोनट मिल्क स्मूदी रेसिपी और इसके 6 फायदे। | HealthShots Hindi

वजन कम करने के लिए नारियल पानी बहुत फायदेमंद माना जाता है। लोग सुबह उठकर खाली पेट नारियल पानी पीना पसंद करते हैं। यह हमारे संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए भी अच्छा है। इसमें भरपूर मात्रा में हेल्दी फैट और प्रोटीन होते हैं और कैलोरी कम होती है। साथ ही, काजू कार्ब्स से भरपूर होते हैं, जो आपके शरीर को ऊर्जावान बनाए रखने में मदद कर सकते हैं। ऐसे में नारियल काजू प्रोटीन स्मूदी वजन घटाने में आपकी मदद कर सकती है। इसके लिए आपको काजू, नारियल पानी और अलसी के बीज की जरूरत जरूर पड़ेगी।

सेब का सिरका

सेब का सिरका बनाने की विधि - दा इंडियन वायर

वजन कम करने के लिए एप्पल साइडर विनेगर का पानी भी सबसे अच्छे विकल्पों में से एक है। इसके अलावा यह ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित करने में भी मदद करता है। इसके लिए सेब के सिरके में पानी और थोड़ा सा शहद मिलाएं और फिर इसका सेवन करें।

ध्यान रखें कि किसी भी चीज का अधिक मात्रा में सेवन फायदे की जगह नुकसान पहुंचा सकता है। साथ ही अपने दैनिक आहार में कुछ भी शामिल करने से पहले किसी विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।

Latest Articles