Homeलाइफस्टाइलThigh Fat: थाई की चर्बी से हो रहें शर्मिंदा?...

Thigh Fat: थाई की चर्बी से हो रहें शर्मिंदा? आज से ही शुरू कर दें ये 7 काम

Tips To Reduce Thigh Fat: ज्यादातर लोगों की यही समस्या होती है कि उनकी जांघे मोटी होती है खासकर मोटे लोगों की। लेकिन कई बार पतले लोगों को भी जांघों में चर्बी जमा होने की समस्या हो सकती है। आमतौर पर इसका कारण जेनेटिक, बढ़ती उम्र और हार्मोनल बदलाव होते हैं। ऐसे में अगर आप अपनी जांघों को मजबूत और शेप में रखना चाहते हैं तो ये काम करना आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है।

नकम का कम सेवन

ज्यादा नमक खाने से शरीर में ज्यादा पानी बनता है, जिससे सूजन के कारण जांघों समेत शरीर के कई हिस्सों का आकार बदलने लगता है। ऐसे में शरीर में वॉटर रिटेंशन को रोकने के लिए नमक कम खाएं।

इलेक्ट्रॉनों का सेवन बढ़ाएं

इलेक्ट्रोलाइट्स का अर्थ है कैल्शियम, पोटेशियम और मैग्नीशियम। इसके सेवन से शरीर का मेटाबॉलिज्म बढ़ता है जिससे शरीर तेजी से फैट बर्न कर पाता है।

कम कार्ब वाले खाद्य पदार्थ खाएं

कार्ब्स ग्लाइकोजन में परिवर्तित हो जाते हैं और पानी के साथ लीवर और मांसपेशियों में जमा हो जाते हैं। आप जितना अधिक कार्बोहाइड्रेट खाते हैं, आपके शरीर में उतना ही अधिक पानी जमा होता है। ऐसे में कार्ब्स युक्त खाद्य पदार्थों का सेवन कम करने से मोटापा कम करना आसान हो जाता है।

सीढ़ियां चढ़ें

अगर आप बिना जिम के जांघों की चर्बी कम करना चाहते हैं तो आज से ही लिफ्ट की जगह सीढ़ियां चढ़ना शुरू कर दें। यह एक बहुत ही शक्तिशाली व्यायाम है जो जांघ की मांसपेशियों को मजबूत करता है और वसा को जलाता है।

कार्डियो करें

जांघ और कूल्हे की चर्बी कम करने के लिए कार्डियो सबसे अच्छे तरीकों में से एक है। इसके लिए आप दौड़ना और डांस करना जैसे विकल्प चुन सकते हैं।

साइकिल की सवारी

साइकिल चलाने से हमारे जांघों पर जमा चर्बी कम होता है। इसके साथ ही साइकिलिंग से जांघ की मांसपेशियां मजबूत होती हैं।

Latest Articles