Homeलाइफस्टाइलWorking women: घर के साथ ऑफिस संभालने की है...

Working women: घर के साथ ऑफिस संभालने की है टेंशन? इन टिप्स के साथ मिनटों में खत्म होंगे सारे काम

Working women:  ऑफिस जाने वाली महिलाओं को ऑफिस और घर के काम के बीच संतुलन बनाए रखना मुश्किल होता है। ऐसे में उनका आधे से ज्यादा समय किचन में ही बीतता है। किचन के काम से फ्री होने के बाद उन्हें तुरंत ऑफिस का काम शुरू करना पड़ता है, जिसके कारण उनके पास खुद के लिए समय नहीं बचता है। इससे उन्हें थकान और अन्य स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं होने लगती हैं। ऐसे में एक कामकाजी महिला के लिए दोनों काम संभालना मुश्किल हो जाता है। इसके अलावा वह अपनी निजी जिंदगी को भी समय नहीं दे पाती हैं। उन महिलाओं के लिए हम कुछ हैक्स लेकर आए हैं जिनकी मदद से आप अपना काम जल्दी खत्म कर सकती हैं और अपने लिए भी समय निकाल सकती हैं।

अचानक कोई मेहमान आ जाए तो क्या करें?

कई बार किचन का काम खत्म करने के बाद अचानक मेहमान आ जाते हैं जिसके कारण महिलाओं को दोबारा किचन में जाना पड़ता है। इस वक्त सबसे बड़ी दुविधा ये है कि अचानक क्या बनाया जाए। आप इस समय खीर बनाकर मेहमानों को खिला सकते हैं। अब आप सोचेंगे कि खीर बनाने में बहुत समय लगता है लेकिन हैक्स का इस्तेमाल करके आप कम समय में स्वादिष्ट खीर बना सकते हैं। झटपट खीर बनाने के लिए आप दूध में मिल्क पाउडर या मिल्क मैड का इस्तेमाल कर सकते हैं।

मिनटों में छीलें सब्जियां

सब्जियों को पकाने से ज्यादा उन्हें छीलने और काटने में समय लगता है। इसलिए आप कुछ आसान हैक्स का इस्तेमाल करके सब्जियों को काटना आसान बना सकते हैं। इसके लिए अगर आप सब्जी में आलू का इस्तेमाल करने जा रहे हैं तो पहले उसे उबाल लें। इसके बाद आलू के छिलके भी आसानी से छिल जाएंगे और पकाने का समय भी कम लगेगा।

चटनी बनाकर रख लें

चटनी न सिर्फ खाने का स्वाद बढ़ाती है बल्कि आपकी मेहनत भी कम कर देती है। अगर आपको चटनी खाना पसंद है तो आप इसे बनाकर स्टोर भी कर सकते हैं। इसे बनाकर स्टोर करने से आपकी आधी परेशानियां कम हो जाएंगी। अगर आप जल्दी में सब्जी नहीं बना पाते हैं तो आप रोटी को चटनी के साथ भी खा सकते हैं। इससे आप भूखे भी नहीं रहेंगे और बाहर का खाना खाने से भी बच जायेंगे।

Latest Articles