Homeलाइफस्टाइलTips To Control Hair fall: हेयर फॉल को रोकने...

Tips To Control Hair fall: हेयर फॉल को रोकने में ये चीजें करती हैं जादू, बाल होंगे काले और घने

Tips To Control Hair fall: हर किसी की सुंदरता में बाल (Hair) चार चांद लगाते हैं। खासतौर से महिलाओं के लिए बाल काफी बड़ी भूमिका अदा करते हैं। बालों को स्ट्रॉन्ग और चमकदार (Strong and Shiny) बनाने के लिए आप कितने मंहगे शैम्पू और हेयर मास्क (Hair Mask) का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन इसके बावजूद बालों के झड़ने की समस्याएं (Problem of hair fall) महिलाओं की कभी खत्म नहीं होती है।

यह भी पढें: Alia Bhatt जैसी ग्लोइंग और पिंपल फ्री स्किन पाने के फॉलो करें ये Beauty Secrets , लोग देख हो जाएंगे हैरान

हेयरफॉल होने के कारण (Causes of Hair fall)

हेयरफॉल होने की दिक्कत में लाइफस्टाइल का बदलना एक महत्वपूर्ण फैक्टर है। क्योंकि अधिक बिजी होने के कारण, बढ़ते प्रदूषण, खान-पान में बदलाव और अधिक चिंता करने आदि से भी हेयरफॉल की समस्या होती है। इसके अलावा अच्छे से केयर नहीं की जाती है जिसकी उन्हें जरुरत हैं। अगर आप भी हेयरफॉल जैसी परेशानी से लड़ रहें हैं, तो आज आपको ऐसे कुछ सुझाव (Tips To Control Hair fall) के बारे में बताया जाएगा, जिसे आप फॉलो कर इस परेशानी से हमेशा के लिए छुटकार पा सकते हैं।

प्याज का जूस (Onion Juice to reduce hair fall)

Onion Juice

प्याज का जूस (Onion Juice) आज के समय में बालों के लिए बेहद आवश्यक हो गया है। प्याज के रस में कई सारे प्रोटीन होते हैं जो बालों के लिए जरुरी है। प्याज को बालों से जुड़ी सभी परेशानियों के लिए बेस्ट माना जाता है। आप चाहे तो मार्केट से अनियन ऑयल (Onion Oil) ला सकती हैं अन्यथा नेचुरली तरीके से मिक्सी में प्याज को ग्राइंड करके इन्हें अपने हाथों की मदद से बाल और सिर की सतह पर लगा सकती हैं। ऐसा आपको हफ्ते में 2-3 बार करना चाहिए। इसे आपकी हेयरफॉल की समस्या जल्द ही खत्म होती हुई नज़र आ सकती है।

बालों को ओपन न रखें (Don’t open the hair)

Don’t open the hair

आजकल तो मानो ट्रेंड चल गया हो। हर समय बालों को खुला छोड़े रखने का। बालों को अधिक टाइम के लिए खुला छोड़ने से वह बेजान और कमज़ोर होने लगते हैं। जिस कारण से वह जल्दी टूटने लगते हैं। इसके लिए आपको अपने बालों को बैंबू कॉम्ब (Use Bamboo Comb) से सुलझाना चाहिए। और अच्छे से टाय करना चाहिए। ज्यादा टाइट बांधने से भी बाल अधिक टूटते हैं। इसके अलावा बालों को मजबूत बनाने के लिए बालों में तेल (applying oil) भी लगाना चाहिए।

एलोवेरा जेल (Use Aloe Vera Gel)

Use Aloe Vera Gel

एलोवेरा जेल (Use Aloe Vera Gel) बालों के लिए फायदेमंद होता है। बालों में रुसी और ड्राई होने पर एलोवेरा जेल का अच्छे से यूज करना चाहिए। आप चाहें तो इसमें विटामिनस की गोली भी मिला सकती हैं। वह बालों की ग्रोथ को बढ़ाने में मदद करता है। स्कैल्प में जमा ऑयल भी एलोवेरा जेल अप्लाई करने से ठीक हो जाता है। आधे घंटे एलोवेरा जेल लगे रहने के बाद ठंडे या गुनगुने पानी से आप अपना हेयवॉश कर सकती हैं।

Tips: बालों को झड़ने से रोकने के लिए आपको अपनी डाइट को भी बदलना बहुत जरुरी है। इसके साथ ही आपको बालों में हेयरमास्क और मसाज भी करना चाहिए। इसे बाल और भी मजबूत होते हैं।

यह भी पढ़ें : Home made Lip balm:  इन आसान तरीकों से बनाएं घर पर ही लिप बाम, कुछ ही दिनों में खिलेगा होंठों का गुलाबी रंग

Akansha Tiwari
मैं आकांशा तिवारी, पिछले कुछ सालों से मीडिया इंडस्ट्री से जुड़ी हुई हूंं। मैंने जर्नलिज्म एण्ड मांस कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन किया हुआ है। मुझे लिखने का काफी शौक है। खासतौर से लाइफस्टाइल, ब्यूटी टिप्स, इंटरटेनमेंट और ट्रेवलर पर लिखना अच्छा लगता है। मैंने कई मीडिया संस्थानों के साथ काम किया हुआ है। इसके अलावा मुझे घूमना और नेचर‌ की फोटोस क्लिक करना बेहद पसंद है।

Latest Articles

Exit mobile version