Homeलाइफस्टाइलTips For Dry Nails: नाखूनों के ड्राई और टूटने...

Tips For Dry Nails: नाखूनों के ड्राई और टूटने की समस्या से राहत पाने के लिए इन चीजें को अपनाएं, होंगे कई फायदे

Tips For Dry Nails: सर्दियों के मौसम में कई तरह की प्रॉब्लम्स का सामना करना पड़ता है। जिस तरह अधिक ठंड पड़ने से बाल Hair और स्किन Skin Dry फटने और ड्राई होने लगती हैं। ठीक उसी तरह इस कड़ाके वाली ठंड का असर नाखूनों पर भी पड़ता है। नेल्स का हेल्थी होना बेहद जरुरी होता है। नहीं तो यह टूटने लगते हैं। कई बार हाथ फटने की वजह से नेल्स के आसपास वाले एरिया में काफी दर्द और खून आने लगता है। इसके अलावा नेल्स टूटने की एक और मुख्य वजह आपकी बॉडी में किसी विटामिन की कमी होना भी हो सकता है। ऐसे में आपकी नेल्स टूटने Tips For Dry Nails की परेशानी से छुटकारा दिलाने के लिए इस आर्टिकल में आपको कुछ आसान तरीके बताए जाएंगे। जिसे आप फॉलो‌ कर अपने नेल्स को खूबसूरत बना सकते हो।

कोकोनेट ऑयल For Dry Hands

Coconut Oil

नारियल तेल‌ सर्दियों के मौसम में काफी मददगार साबित होता है। ऐसे में आप अपने हाथों की ड्रायनेस को दूर करना चाहते हो तो आप नारियल तेल का इस्तेमाल कर सकते हो। सबसे पहले एक कटोरी में 5 चम्मच नारियल तेल लें। इसे गर्म करें। थोड़ा ठंडा होने के बाद इस नारियल तेल को आपने हाथों और नेल्स पर आसानी से लगा सकते हो। इसे आपको हाथों का रुखापन गायब होता है।

दूध और घी

Coconut Oil

दूध में कई सारे तत्व होते हैं जो हाथों को मुलायम करने में मदद करते हैं। साथ ही इसका इस्तेमाल करने से आपके हाथों का रंग भी साफ होता है। इसे यूज करने के लिए आपको एक कटोरी में 100 मिली दूध लेना है। फिर इसे गर्म करने के बाद अपने हाथों की उंगलियों में इसे भिगोना है। ऐसा आपको 10 मिनट तक करना है। बाद में हाथों को साफ पानी से धोना है और घी की मदद से हाथों को मॉइश्चराइज करना है। यह आपको पूरा एक हफ्ता करना है इसके बाद ही आपको अंतर दिखाई देगा।

वेसलिन जैली

Vaseline Jelly

सर्दियों के दिनों में वेसलिन जैली हर किसी के घर में होती है। यह सर्दियों में रुखी और बेजान स्किन को ठीक करने में काफी मददगार होती है।‌ आप जब भी हाथों को धोएं। उसके बाद अच्छे से अपने हाथ और नेल्स पर वेसलिन लगाएं। इसे आपको हाथों में नमी बनी रहती है। और नेल्स का टूटना भी कम होता है। और आसपास हो रहे दर्द से भी रिलीफ मिलता है।

अच्छी डाइट लें 

कई बार शरीर में विटामिन्स और‌ कैल्शियम की कमी होने की वजह से भी नेल्स अत्यधिक टूटने लगते हैं। ऐसे में आपको अपनी डाइट में पौष्टिक पदार्थों को शामिल करना चाहिए।

यह भी पढ़ें:  Skin Care Tips: चेहरे को खूबसूरत बनाने के लिए इन तरीकों से गुलाब जल का करें इस्तेमाल

Akansha Tiwari
मैं आकांशा तिवारी, पिछले कुछ सालों से मीडिया इंडस्ट्री से जुड़ी हुई हूंं। मैंने जर्नलिज्म एण्ड मांस कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन किया हुआ है। मुझे लिखने का काफी शौक है। खासतौर से लाइफस्टाइल, ब्यूटी टिप्स, इंटरटेनमेंट और ट्रेवलर पर लिखना अच्छा लगता है। मैंने कई मीडिया संस्थानों के साथ काम किया हुआ है। इसके अलावा मुझे घूमना और नेचर‌ की फोटोस क्लिक करना बेहद पसंद है।

Latest Articles

Exit mobile version