Homeलाइफस्टाइलTips for Better Sleep: भूल कर भी इन चीजों...

Tips for Better Sleep: भूल कर भी इन चीजों का सोने से पहले न करें सेवन, ला सकते हैं नींद में अड़चन

Tips for Better Sleep: भला ऐसा कोई इंसान हैं जिसे सोना Sleep पसंद न हो। एक स्वास्थ इंसान Healthy Person के लिए 6 से 8 घंटे की नींद जरुरी होती है। यदि रात के समय आपकी नींद पूरी नहीं होती है, तो इसका सीधा असर आपके व्यवहार और काम में देखने को मिलता है। नींद सही तरह से न आने के कई सारे कारण हो सकते हैं। उनमें से ही एक हैं, आपका रात खाना। कई बार रात के समय ऐसी खाद्य पदार्थों का सेवन करते हैं, जो हमारी नींद को तोड़ने में हेल्प करता है। जिस वजह से हमारी नींद पूरी नहीं हो पाती है। आज इस आर्टिकल में आपको ऐसे ही कुछ चीजों के बारे में बताएंगे जिसे आप भूलकर भी रात के समय में अपनी डाइट में शामिल न करें। इसे न खाने से स्लीपिंग टाइम Tips for Better Sleep हो सकता है बेहतर।

पेट भर खाना न खाएं

जितना जरुरी सुबह का नाश्ता होता है। ठीक वैसे ही रात के समय डाइट में हल्का खाना अच्छा होता है। रात के समय जितनी भूख हो, उसे थोड़ा कम ही खाना चाहिए। जितना हो सके सिंपल खाना खाएं। अधिक तेल और स्पाइसी खाने को अवॉइड करें। नहीं तो खाने को पचाना मुश्किल हो जाता है। जिस वजह से रात के समय नींद बार-बार टूटने लगती है।

चाय-कॉफी से बनाएं दूरी

थकान और स्ट्रेस को दूर करने के लिए चाय और कॉफी बेहद मददगार साबित होते हैं। लेकिन जरुरत से ज्यादा कैंफीन युक्त चीजों का सेवन करने नींद पर बुरा असर पड़ता है। खासतौर से रात के समय सोने से पहले इन चीजों से दूरी बनाएं रखें।‌ नहीं तो आपको नींद आने में दिक्कत हो सकती है।

खट्टी चीजों को करें इग्नोर

रात को बार-बार वॉशरूम जाने से भी नींद डिस्टर्ब होती है। जिस वजह से सुबह नींद नहीं खुली पाती है। ऐसे में आपको रात के समय ज्यादा खट्टी चीजें नहीं खानी चाहिए। इसे खाने से बार-बार खट्टी -डकारा आना , पेट में एसिड बनना आदि। जिसके चलते बार-बार वॉशरूम जाने के लिए नींद से उठना पड़ता है। इसके अलावा रात के समय पानी भी कम पीना चाहिए।

पनीर का सेवन‌ न करें

अधिकतर लोगों‌ का पनीर‌ फेवरेट होता है। ऐसे में उन्हें डिनर के टाइम पनीर से जुड़ी डिश खाने में अलग ही एक्साइटमेंट होती हैं। लेकिन कभी लोग होंगे, जो इस बात को जानते हैं कि पनीर में टायरामाइन नामक अमीनो एसिड मौजूद होता है। जो ब्रेन‌ को एक्टिव रखने के लिए फायदेमंद हैं। इसलिए रात के बजाए, सुबह या दिन के समय पनीर को खाना अच्छा होता है। अन्यथा रात को खाने से यह नींद आने में मुश्किल पैदा कर सकता है।

Tips: इन सबके अलावा रात को मीठा स्पेशली चॉकलेट खाने से बचना चाहिए।

Disclaimer: यहां दी गई सूचना सामान्य जानकारी पर आधारित है।

यह भी पढ़ें: Sleepless Causes: आखिर किन कारणों के चलते नहीं आती है जल्दी से नींद, जानें कारण और बदले रुटीन

Akansha Tiwari
मैं आकांशा तिवारी, पिछले कुछ सालों से मीडिया इंडस्ट्री से जुड़ी हुई हूंं। मैंने जर्नलिज्म एण्ड मांस कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन किया हुआ है। मुझे लिखने का काफी शौक है। खासतौर से लाइफस्टाइल, ब्यूटी टिप्स, इंटरटेनमेंट और ट्रेवलर पर लिखना अच्छा लगता है। मैंने कई मीडिया संस्थानों के साथ काम किया हुआ है। इसके अलावा मुझे घूमना और नेचर‌ की फोटोस क्लिक करना बेहद पसंद है।

Latest Articles

Exit mobile version