Homeलाइफस्टाइलSkin Whitening Face Pack: चेहरे की झुर्रियां और दाग...

Skin Whitening Face Pack: चेहरे की झुर्रियां और दाग को कम करने के लिए घर पर बनाएं यह जादुई फेस पैक

Skin Whitening Face Pack: बढ़ती उम्र के साथ फेस पर झुर्रियां और कालेपन के घेरे से नजर आने लगते हैं. जिन्हें यदि समय़ रहता कम नहीं किया, तो आगे चलकर ये चेहरे को काफी खराब भी कर देते हैं। इसके अलावा भी चेहरे पर एक्नेस के मार्क्स भी  चेहरे पर रह जाते हैं। इन सभी फेस प्रॉबल्मस से डील करने के लिए महिलाओं ने मार्केट से मिलने वाले प्रोडक्टेस और घेरलू नुस्खे काफी आजमाएं होगें। लेकिन आज यहां आपको एक अलग तरह के फेस पैक के बारे में बताया जाएगा। जिसे आप मुलेठी की मदद से आसानी से बना सकती हैं।

मुलेठी को फेस पर अप्लाई करने से चेहरे की झुर्रियां और टैनिंग (Skin Whitening Face Pack) समेत कई अन्य दिक्कतें भी समय के साथ कम होने लगती हैं। तो बिना समय देरी करें जानें किस तरह इस फेस पैक को घर पर बनाएं।

फेस पैक बनाने के लिए जरुरी सामान

मुलेठी का पाउडर – 2 चम्मच

सूजी – 1 चम्मच

गुडहल के फूल का पाउडर – 2 चम्मच

ग्लिसरीन – 2 चम्मच

इस तरीके को करें फॉलो

फेस पैक बनाने के लिए आप सबसे पहले एक कटोरी में 2 चम्मच मुलेठी का पाउडर और एक चम्मच सूजी मिलाएं।

सूजी थोड़ी मोटी होनी चाहिए। इसे यह आपके चेहरे पर स्क्रब का काम कर सकती हैं।

इसके बाद आप इसमें एक चम्मच गुड़हल के फूल का पाउडर और ग्लिसरीन भी जरुर मिलाएं।

ग्लिसरीन का इस्तेमाल करने से आपका फेस एकदम सॉफ्ट और हाइड्रेट रहता है।

अब इन सभी चीजों को अच्छी तरह मिक्स करें और एक थीक पैक तैयार करें।

इस फेस पैक को चेहरे पर लगाने से पहले अपने फेस को पूरी तरह साफ पानी से वॉश करें।

उसके बाद ब्रश या उंगली की मदद से इसे अपने चेहरे औप नेक पर लगाएं।

करीब 15-20 मिनट बाद आप इसे कॉटन या साफ पानी से धो लें।

इसके बाद आपकी स्किन काफी ग्लो और क्लीन नजर आएगी।

मुलेठी से बने फेस पैक को लगाने से स्किन को होने वाले फायदें

मुलेठी स्किन पर मौजूद कालेपन, फाइन्स लाइन्स और पिंगमेंटेशन को कम करने में मदद करती हैं। साथ ही चेहरे की टेनिंग की समस्या को भी कम करती हैं। इसे आपके फेस की स्किन का रंग काफी क्लीन और ब्राइट हो जाता है।

यह भी पढ़ें: Drink For Glowing Skin: चांद जैसी क्लीयर और सफेद स्किन‌ पाने के लिए मॉर्निंग में इस ड्रिंक का करें सेवन, फॉलो करें टिप्स

Akansha Tiwari
Akansha Tiwari
मैं आकांशा तिवारी, पिछले कुछ सालों से मीडिया इंडस्ट्री से जुड़ी हुई हूंं। मैंने जर्नलिज्म एण्ड मांस कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन किया हुआ है। मुझे लिखने का काफी शौक है। खासतौर से लाइफस्टाइल, ब्यूटी टिप्स, इंटरटेनमेंट और ट्रेवलर पर लिखना अच्छा लगता है। मैंने कई मीडिया संस्थानों के साथ काम किया हुआ है। इसके अलावा मुझे घूमना और नेचर‌ की फोटोस क्लिक करना बेहद पसंद है।

Latest Articles