Homeलाइफस्टाइलSkin Care Tips: चेहरे को खूबसूरत बनाने के लिए...

Skin Care Tips: चेहरे को खूबसूरत बनाने के लिए इन तरीकों से गुलाब जल का करें इस्तेमाल

Skin Care Tips: चेहरे Face को हेल्दी और सॉफ्ट बनाने के लिए हर कोई उस पर कई सारे अलग-अलग स्किन केयर प्रोडक्ट्स Skin care Products का इस्तेमाल करता है।‌ इतना पैसा खर्च करने के बावजूद भी चेहरा पूरी तरह से साफ और चमकदार नहीं बन पाता हैं। ऐसे में आपको गुलाब जल Rose water को आपकी स्किन के लिए सबसे परफेक्ट बताया आ गया है। रोज वॉटर में कई आवश्यक तत्व होते हैं जो चेहरे को साफ करने में मदद करते हैं। आज इस आर्टिकल में आपको गुलाब जल को डिफरेंट तरीकों से यूज करने के बारे में बताया जाएगा। जिसे आप अपने डेली लाइफ में इस्तेमाल कर स्किन से जुड़ी समस्याओं (Skin Care Tips) से राहत पा सकते हैं।

गुलाब जल को बनाएं टोनर Face Toner

चेहरे को हाइड्रेट और ऑयल फ्री बनाने के लिए सभी महिलाएं टोनर का इस्तेमाल करती हैं। बाजार में मिलने वाले टोनर में कैमिकल्स का मिला होना आवश्यक हैं ऐसे में आप गुलाब जल‌ को नेचुरल तरीके से टोनर के रुप में यूज कर सकते हैं। इसे आप एक स्प्रे बॉटल में डालकर चेहरे पर स्प्रे कर सकते हैं।

बनाए फेस मास्क Face Mask

गुलाब जल में एलोवेरा जेल को मिक्स करके आप एक होम मेड फेस मास्क बना सकती हैं। जिसे आप हफ्ते में 3-4 बार अप्लाई कर सकती हैं। इस पैक को बनाने के लिए एक कटोरी में 2/3 गुलाब जल और 3-4 चम्मच एलोवेरा जेल को मिक्स करना है। बाद में इसे पूरे चेहरे पर लगाएं और 30 मिनट के लिए छोड़ दें। बाद में कॉटन की मदद‌ से इसे साफ करें। इसे स्किन सॉफ्ट Skin Soft रहती है।

बनाएं नेचुरल Face Serum

फेस को धोने के बाद उसे हाइड्रेट रखने के लिए फेस सीरम का इस्तेमाल किया जाता है। आप ऐसे में गुलाब जल में 4-5 चम्मच ग्लिसरीन मिलाना है। दोनों को अच्छे से शेक करें। आपका फेस सीरम तैयार। फेस पर कोई भी प्रोडक्ट अप्लाई करने से पहले इस फेस सीरम को चेहरे पर लगाएं। इसे लगाने से फेस एकदम मुलायम रहता है।

इस फेस पैक को करें ट्राई

चेहरे पर जमी धूल मिट्टी को क्लीन करने के लिए आप गुलाब जल और दही को मिलाकर एक फेस पैक तैयार कर सकते हैं। यह दोनों ही चेहरे के लिए अच्छे माने जाते हैं। हफ्ते में दो बार इस फेस पैक face Pack का इस्तेमाल करना चाहिए। इसे स्किन क्लीन और चेहरे का रंग भी साफ होता है।

Tips: इसके अलावा आप नहाते समय भी गुलाब जल का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसे स्किन हेल्दी रहती है।

यह भी पढ़ें: Women Skin Care: मुल्तानी मिट्टी के इस्तेमाल से स्किन दिखेगी सॉफ्ट और ग्लोइंग, चलिए क्या है घरेलू तरीका

Akansha Tiwari
मैं आकांशा तिवारी, पिछले कुछ सालों से मीडिया इंडस्ट्री से जुड़ी हुई हूंं। मैंने जर्नलिज्म एण्ड मांस कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन किया हुआ है। मुझे लिखने का काफी शौक है। खासतौर से लाइफस्टाइल, ब्यूटी टिप्स, इंटरटेनमेंट और ट्रेवलर पर लिखना अच्छा लगता है। मैंने कई मीडिया संस्थानों के साथ काम किया हुआ है। इसके अलावा मुझे घूमना और नेचर‌ की फोटोस क्लिक करना बेहद पसंद है।

Latest Articles

Exit mobile version