Homeलाइफस्टाइलज्यादा चाय पीने वाले हो जाए सावधान, शरीर को...

ज्यादा चाय पीने वाले हो जाए सावधान, शरीर को पहुंचते हैं कई नुकसान

Tea Side Effects On Body: देश-दुनिया में चाय पीने के दीवाने हैं। चाय पिए बिना कई लोगों का दिन पूरा नहीं होता. चाय और कॉफी में कैफीन और टैनिन पाया जाता है। जैसे ही आप चाय या कॉफी पीते हैं, आपको कैफीन और टैनिन के कारण तुरंत ऊर्जा महसूस होती है। धीरे-धीरे यह चाय एक लत बन गई है। दिन में दो बार चाय पीने से कोई नुकसान नहीं होता है। लेकिन अगर आप इसे ज्यादा बार या गलत समय पर पीते हैं तो यह शरीर को कई तरह से नुकसान पहुंचा सकता है। आज हम जानने की कोशिश करेंगे कि कब चाय पीना नुकसानदायक हो सकता है और कब फायदेमंद। खाली पेट इसे पीने से क्या नुकसान है?

पहले ये समझिए कि खाली पेट चाय कैसे नुकसान पहुंचाती है।

विशेषज्ञों का कहना है कि चाय या कॉफी नेचर में एसिडिक होती है। शरीर में एसिडिक सिस्टम होता है। जैसे ही आप खाली पेट चाय पीते हैं, एसिडिक संतुलन तुरंत बिगड़ जाता है। इसके कारण चाय पीने वाले लोगों में गैस की समस्या, खट्टी डकार और एसिडिटी की समस्या आम तौर पर देखी जाती है। चाय में थियोफिलाइन नामक यौगिक पाया जाता है। सुबह चाय या कॉफी पीने के बाद सबसे पहले मुंह के बैक्टीरिया शुगर को तोड़ते हैं। इससे मुंह में एसिड का स्तर बढ़ जाता है।

डिहाइड्रेशन की समस्या हो सकती है

खाली पेट चाय पीने से डिहाइड्रेशन की समस्या बढ़ सकती है। चाय में कई ऐसे तत्व होते हैं जो बार-बार पेशाब आने का कारण बनते हैं। इससे शरीर में पानी की कमी हो सकती है। चाय पीने वालों को अधिक पानी पीना चाहिए।

अल्सर हो सकता है

सीने में जलन की समस्या आमतौर पर उन लोगों में देखी जाती है जो खाली पेट चाय पीते हैं। सीने में जलन और गैस बनना मुख्य समस्या है। अगर यह समस्या लंबे समय तक बनी रहे तो अल्सर हो सकता है। यह एसिडिटी की गंभीर अवस्था है।

मेटाबॉलिज्म प्रभावित होता है

जो लोग खाली पेट चाय पीते हैं। उनका मेटाबॉलिज्म प्रभावित हो सकता है। इससे पाचन क्रिया ख़राब हो जाती है। पाचन तंत्र खराब होने से शारीरिक विकास प्रभावित होता है। शरीर में जरूरी पोषक तत्व बरकरार नहीं रह पाते।

दांतों से संबंधित परेशानी हो सकती है। ज्यादा चाय पीने से दांतों में पीलापन आ सकता है और कैविटी की समस्या भी हो सकती है।

ज्यादा चाय पीने से दांतों की समस्या हो सकती है। कैविटी के साथ-साथ दांत पीले हो सकते हैं।

ज्यादा चाय पीने से शरीर में पानी की कमी हो सकती है। क्योंकि चाय में पाया जाने वाला कैफीन शरीर से पानी को धीरे-धीरे सोखता है। जिसके कारण शरीर में पानी की कमी हो जाती है। आपने देखा होगा कि चाय पीने के बाद आप बार-बार टॉयलेट जाते हैं।

ज्यादा चाय पीने से नींद की कमी हो जाती है। जिसके कारण तनाव, त्वचा संबंधी समस्याएं और कई अन्य समस्याओं का सामना करना पड़ता है।

चाय पीने से कोलेस्ट्रॉल और सैचुरेटेड फैट दोनों बढ़ते हैं। जिसके कारण हृदय की धमनियां सिकुड़ने लगती हैं। और BP बढ़ने लगता है.

ज्यादा चाय पीने से शरीर में हार्मोनल असंतुलन हो जाता है। इससे कील-मुंहासों की समस्या होने लगती है।

चाय में टैनिन की मात्रा बहुत अधिक होती है।

जो लोग एंटीबायोटिक्स और दिल की दवाएं लेते हैं उन्हें चाय पीने से बचना चाहिए। क्योंकि इसके खतरनाक प्रभाव होते हैं.

गर्भावस्था के दौरान भी ज्यादा चाय नहीं पीनी चाहिए।

Latest Articles