Homeलाइफस्टाइलRajasthani Mehndi Designs: राजस्थानी मेहंदी के इन लेटेस्ट डिजाइन्स...

Rajasthani Mehndi Designs: राजस्थानी मेहंदी के इन लेटेस्ट डिजाइन्स को लगाएं आने वाले तीज-त्योहारों पर

Rajasthani Mehndi Designs: मेहंदी Mehndi औरतों के श्रृंगार का खास हिस्सा है। अधिकतर महिलाओं को मेहंदी लगाना बेहद पसंद होता है। वह केवल कोई त्योहार या फंक्शन आने का इंतजार करती हैं। अगर आप भी उनमें से एक हैं, जिन्हें मेहंदी लगाने का काफी शौक है तो यह आर्टिकल आपके लिए काफी हेल्पफुल होने वाला हैं। यहां आपको राजस्थानी स्टाइल में मेहंदी के खास डिजाइन्स (Rajasthani Mehndi Designs) के बारे में बताया जाएगा। तो आइए जानते हैं? आखिर कौन से वे डिजाइन्स।

दूल्हा -दुल्हन के डिजाइन बनाए

 

अगर आप ब्राइड Bride के लिए डिजाइन सलेक्ट कर रही हैं, तो आप इस डिजाइन को चुन सकती हो। इसमें आप दोनों हाथों में दूल्हा और दुल्हन बनाने है‌। इसके अलावा‌आप इसमें मोर और पत्ते भी बना सकती है। यह डिजाइन आपके हाथों की चमक को बढ़ाता है।

बेवी का बनाए पिक्चर

 

अगर आप बेवी शॉवर के फंक्शन के लिए मेहंदी लगाने के लिए डिजाइन्स को लेकर‌ कन्फ्यूज हैं, तो यहां आपकी कंफ्यूजन पक्का दूर होने वाली है। आप इस तरह के राजस्थानी मेहंदी डिजाइन को‌ अपने हाथों पर लगा सकती हैं। इस डिजाइन में आपको बेवी की पिक्चर बनानी है।‌‌ इसके अलावा आप soon to be mother, baby on the way या baby shower आदि चीजें भी लिखवा सकती हो। यदि आप थोड़ हेवी मेहंदी लगाना चाहती हैं तो आप इसमें बच्चों के कपड़े भी ड्रा कर सकती हो।

फ्लोरल डिजाइन को करें‌ ट्राई

 

आप अपने बैक हैंड के लिए फ्लोरल डिजाइन को लगा सकती हैं।‌ इस तरह के राजस्थानी डिजाइन को खूब पसंद किया जाता है। इसमें आप फूल, पत्तियां और लाइनिंग पैटर्न को भी आसानी से बना सकती हो।

लड़कियों के बेस्ट डिजाइन

 

अगर आपको मेहंदी लगाने का ज्यादा शौक नहीं है, तो आप इस तरह के डिजाइन को अपने हाथों पर लगा सकती है। यह डिजाइन केवल आपको हथेलियों तक ही लगाया जाएगा। इस डिजाइन को लगाने के लिए काफी बारीक मेहंदी का इस्तेमाल करना पड़ता है। इसे मेहंदी की फिनिशिंग काफी सुंदर आती हैं।‌ इस तरह के राजस्थानी डिजाइन को कॉलेज लड़कियों के द्वारा खूब पसंद किया जाता है।

यह भी पढ़ेे: Pakistani Mehndi Design: शादी में ट्राय करें ये ट्रेंडी पाकिस्तानी मेहंदी डिजाइन

Akansha Tiwari
Akansha Tiwari
मैं आकांशा तिवारी, पिछले कुछ सालों से मीडिया इंडस्ट्री से जुड़ी हुई हूंं। मैंने जर्नलिज्म एण्ड मांस कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन किया हुआ है। मुझे लिखने का काफी शौक है। खासतौर से लाइफस्टाइल, ब्यूटी टिप्स, इंटरटेनमेंट और ट्रेवलर पर लिखना अच्छा लगता है। मैंने कई मीडिया संस्थानों के साथ काम किया हुआ है। इसके अलावा मुझे घूमना और नेचर‌ की फोटोस क्लिक करना बेहद पसंद है।

Latest Articles