Homeलाइफस्टाइलSpinach In Pregnancy: ये लोग प्रेग्नेंसी में भूलकर भी...

Spinach In Pregnancy: ये लोग प्रेग्नेंसी में भूलकर भी न खाएं पालक, हो सकती हैं ये दिक्कतें

Spinach In Pregnancy: गर्भावस्था का समय किसी भी माँ के लिए बहुत महत्वपूर्ण होता है क्योंकि इस दौरान माँ को अपने स्वास्थ्य के साथ-साथ अपने होने वाले बच्चे के स्वास्थ्य का भी ध्यान रखना होता है। इन महीनों के दौरान गर्भवती मां को बच्चे के विकास के लिए ढेर सारे पोषक तत्व खाने की जरूरत होती है। वैसे तो पालक एक पौष्टिक सब्जी है जिसमें आयरन, कैल्शियम, फोलिक एसिड के साथ कई विटामिन होते हैं, लेकिन गर्भावस्था के कुछ महीनों में यह नुकसान पहुंचाता है।

निश्चित समय में पालक का सेवन करे

गर्भावस्था के कुछ निश्चित समय में पालक का सेवन करना गर्भवती महिला के स्वास्थ्य के लिए खतरनाक हो सकता है। आइए जानते हैं कि गर्भावस्था के दौरान कब और किस समय पालक खाने से बचना चाहिए और इस दौरान कब पालक खाना सुरक्षित हो सकता है।

गर्भावस्था के दौरान किस समय पालक खाना हानिकारक है?

गर्भावस्था की दूसरी और तीसरी महीने में पालक के सेवन से बचना चाहिए। इस समय पालक खाने से किडनी में पथरी होने का खतरा बढ़ जाता है। अगर किसी कारण से कोई महिला पालक खा रही है तो उसे पालक खाने के साथ-साथ भरपूर मात्रा में पानी भी पीना चाहिए। तीसरी महीने में पालक का अधिक सेवन करने से कब्ज की समस्या बढ़ जाती है। कई मामलों में इस दौरान पालक खाने से सीने में जलन, एसिडिटी और गैस की समस्या हो जाती है।

हो सकती हैं ये दिक्कतें

पालक में सैलिसिलेट नामक तत्व मौजूद होता है। आपको बता दें कि अगर कोई महिला तीसरी महीने में पालक खाती है तो उसे डिलीवरी से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। इतना ही नहीं, आखिरी महीने में पालक के सेवन से बच्चे की सेहत को नुकसान पहुंचने का भी डर रहता है। पालक में ऐसे गुण होते हैं कि बार-बार पेशाब करने की जरूरत महसूस होती है। चूंकि पालक ड्यूरेटिवक फूड की सूची में आता है और इसके सेवन से गर्भवती महिलाओं को बार-बार पेशाब आने की समस्या हो सकती है।

कब और कितना पालक खाना सही है?

चूंकि पालक फोलिक एसिड का खजाना है और गर्भावस्था के दौरान बच्चे के विकास के लिए फोलिक एसिड की आवश्यकता होती है, इसलिए पहली महीने में मां पालक का सेवन कर सकती है। अगर गर्भावस्था की पहली महीने में पालक का सेवन एक सीमा के अंदर किया जाए तो यह नुकसान नहीं बल्कि फायदेमंद होता है। पहली महीने में गर्भवती महिला दिन में आधा कप पालक खा सकती है। इस दौरान पालक का सूप भी बनाकर पीया जा सकता है लेकिन इसकी मात्रा आधे कप से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। इसके साथ ही इस बात का भी ध्यान रखें कि पालक का सेवन रोजाना नहीं करना चाहिए। पालक का सेवन हर दूसरे दिन किया जा सकता है।

Latest Articles

Exit mobile version