Homeलाइफस्टाइलTravel: कम बजट में बनाना है घूमने का प्लान?...

Travel: कम बजट में बनाना है घूमने का प्लान? जाएं ये रोमांचक जगह

Travel: व्यस्त जीवनशैली के कारण लोगों में तनाव भी बढ़ गया है। ऐसे में लोग तरोताजा होने के लिए बाहर घूमने जाते हैं। कभी-कभी काम से छुट्टी लेकर यात्रा करना थोड़ा चुनौतीपूर्ण हो सकता है। कई बार ऐसा होता है कि पैसों की कमी के कारण बड़ी समस्या उत्पन्न हो जाती है। वैसे तो भारत में ऐसी कई जगहें हैं जहां आप कम पैसे और समय में घूम सकते हैं।
अगर आप बजट के कारण अपनी यात्रा रद्द करने की योजना बना रहे हैं तो अब आपको ऐसा करने की जरूरत नहीं है। इस आर्टिकल में हम आपको भारत की उन जगहों के बारे में बताएंगे जहां आप कम बजट में घूमने का प्लान बना सकते हैं। इसके लिए आपको ज्यादा छुट्टियों की जरूरत नहीं पड़ेगी।

मुक्तेश्वर के लिए योजना

मुक्तेश्वर उत्तराखंड के नैनीताल जिले में है। अगर आप दिल्ली या दिल्ली-एनसीआर में रहते हैं तो यहां पहुंचने के लिए कम से कम आपको 343 किलोमीटर का सफर करना होगा। वहीं, इसकी दूरी नैनीताल से करीब 51 किमी और हलद्वानी से 72 किमी है। इस जगह की खूबसूरती देखकर आप दंग रह जाएंगे। आप यहां परिवार, दोस्तों के साथ या अकेले भी जा सकते हैं। यहां भगवान शिव का एक मंदिर है, जिसे मुक्तेश्वर धाम के नाम से जाना जाता है। इसी कारण इस स्थान का नाम मुक्तेश्वर पड़ा।

ए़डवेंचर एक्टिविटी

यह जगह उन लोगों के लिए परफेक्ट है जो एडवेंचर के बेहद शौकीन हैं। आप यहां कई मजेदार गतिविधियां भी कर सकते हैं। आप यहां रॉक क्लाइंबिंग के साथ-साथ रैपलिंग का भी मजा ले सकते हैं। इसके अलावा यहां की घुमावदार और हरी-भरी सड़कों पर ट्रैकिंग करना भी एक अलग अनुभव है। यह जगह भीड़भाड़ और प्रदूषण से कोसों दूर है।

कब जाएं घूमने

अगर आप मुक्तेश्वर जाने का प्लान बना रहे हैं तो गर्मियों में यहां जाना सबसे अच्छा रहेगा। आप इस झंझट में आराम से घूम सकते हैं। आपको बता दें कि सर्दियों के दौरान यहां बर्फ होती है, जिसके कारण लोग आनंद नहीं ले पाते हैं।

Latest Articles