Homeलाइफस्टाइलPeriod Pain: पीरियड्स के दौरान होने वाले पेन से...

Period Pain: पीरियड्स के दौरान होने वाले पेन से मुक्ति पाने के लिए अपनाएं ये सुझाव

Period Pain: पीरियड्स Periods होना महिलाओं के लिए एक नेचुरल प्रोसेस है। महिलाओं के लिए यह पांच- सात दिन काफी मुश्किलों वाले होते हैं। इन दिनों उन्हें पेट दर्द, मूड स्विंग्स, बॉडी पेन और सिर दर्द जैसी तकलीफों का सामना करना पड़ता है। जिन भी महिलाओं में खून Blood की कमी होती हैं, उन्हें इस दैरान नॉर्मल से अधिक पेन होना लाजमी है। कई बार तो पेन Period Pain इतना ज्यादा हो जाता है कि उन्हें कई बार दवाई का सेवन करना पड़ता है। लेकिन बिना की डॉक्टर सलाह के इस तरह की दवाई खाना उचित नहीं है। आज यहां आपको कुछ ऐसे सुझाव बताएं जाएंगे, जिसकी मदद से मासिक धर्म या पीरियड्स के दौरान होने वाले दर्द Period Pain से आप खुद को बचा सकते हैं।

बेलैंसड डाइट Balanced Diet लें

महिलाओं को इन दिनों होने वाले दर्द से बचने के लिए अपनी डाइट में पोषणयुक्त खाने को शामिल करना चहिए। कुछ महिलाएं जिन्हें पीरियड्स शुरु होने से कुछ दिन पहले ही पेट और सिर में दर्द होना शुरु हो जाता है। उन्हें अपनी डाइट में मैग्नीशियम का सेवन करना चाहिए। इसे पेन में काफी राहत मिलती है।

ऑयली Oily Food खाने को करें अवॉयइड

इन दिनों महिलाओं को ज्यादा ऑयली और मसाले वाला खाने का सेवन नहीं करना चाहिए। इसे पेट में दर्द होने के चांस अधिक बढ़ जाते हैं इसके अलावा चाय, एल्कोहॉल का सेवन करने से बचें। इसकी जगह आप दूध, जूस और तुलसी, अदरक का पानी पी सकते हैं। इसे आपको पेट में उठने वाले  क्रैम्पस से भी आराम मिलता है।

वॉक Walk करें Period Pain

इन दिनों होने वाले दर्द से छुटकारा पाने के लिए आपको थोड़ा टहलना, वॉक पर भी जाना चाहिए। यह आपके लिए बहुत जरुरी होता है। वॉक की जगह आप कोई एक्सरसाइज भी कर सकते हैं। लेकिन याद रखें ज्यादा न करें अन्यथा यह आपके दर्द को और भी बढ़ा सकती है।

गर्म पानी की थैली का करें इस्तेमाल

पीरियड्स के दौरान महिलाओं को काफी ज्यादा क्रैम्पस की समस्या होती है। जो कई बार असहनीय हो जाता है। ऐसे में गर्म पानी की थेली को पेट में रखकर थोड़ी देर दर्द राहत ले सकती हैं। इसका इस्तेमाल करने से आपको काफी आराम मिलता है।

Tips: इन सबके अलावा कई बार अच्छे से ब्लड फ्लो न होने की वजह से भी पेट में दर्द होता है। ऐसे में आपको गुड़ का सेवन करना चाहिए। इसके अवाला फल भी खाएं।

Akansha Tiwari
Akansha Tiwari
मैं आकांशा तिवारी, पिछले कुछ सालों से मीडिया इंडस्ट्री से जुड़ी हुई हूंं। मैंने जर्नलिज्म एण्ड मांस कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन किया हुआ है। मुझे लिखने का काफी शौक है। खासतौर से लाइफस्टाइल, ब्यूटी टिप्स, इंटरटेनमेंट और ट्रेवलर पर लिखना अच्छा लगता है। मैंने कई मीडिया संस्थानों के साथ काम किया हुआ है। इसके अलावा मुझे घूमना और नेचर‌ की फोटोस क्लिक करना बेहद पसंद है।

Latest Articles