Homeलाइफस्टाइलNoida Best Cafe: अपने लवड वनस संग नोएडा के...

Noida Best Cafe: अपने लवड वनस संग नोएडा के इन बेस्ट कैफेस में बिताएं कुछ स्पेशल पल

Noida Best Cafe: दिल्ली Delhi के अलावा NCR में नोएडा Noida भी खाने पीने से लेकर लोगों के काम करने का फेवरेट प्लेस बन चुका है। नोएडा में कई सारे MNC के हेड क्वार्टर और ऑफिस होने की वजह से यहां लोग दूर -दूर के शहरों से आने लगे हैं। ऐसे में अपने बिजी लाइफस्टाइल से थोड़ा समय निकालकर आप अपने लवड वनस Loved Ones के साथ यहां पर स्थित कैफेस Cafes में जाकर समय स्पेंड कर सकते हो‌। वैसे तो नोएडा अपने खाने-पीने के लिए काफी फेमस है। ऐसे में आज इस आर्टिकल में आपको नोएडा के कुछ टॉप कैफेस Noida Best Cafe के बारे में बताया जाएगा।

Desi Vibes Cafe In Noida

 

Desi Vibes देसी वाइब्स नोएडा के बेस्ट जगहों में से एक है। यह नोएडा सेक्टर -18 के पास है। यह एक रेस्तरां है जिसे काफी सुंदर तरीके से डिजाइन किया गया है।‌ आप अपने दोस्तों और परिवार के साथ यहां आ सकते हो। यहां आपको नार्थ इंडियन फूड में काफी सारी वैरायटी देखने को मिल सकती है। आप खाने के साथ-साथ यहां म्यूजिक भी सुन सकते हो। यह जगह रात के समय और भी खूबसूरत नजर आती है।

The Courtyard Cafe

 

कोर्टयार्ड कैफे आकर आप काफी रिलेक्स महसूस कर सकते हो। यहां आपको एकदम गार्डन की तरह ग्रीनरी दिखाई देगी। जो इस कैफे की खासियत है। यह कैफे भीड़ -भाड वाले एरिया से काफी दूर एकदम शांत वाले इलाके में बना है। अगर आप कुछ समय अपने साथ बिताना चाहते हैं, या किसी रोमांटिक डेट पर तो यह कैफे सबसे बेस्ट है। यह कैफे नोएडा सेक्टर 126 , MT Road के पास है।

Imperfecto Garden Galleria best Cafe In Noida

 

यह कैफे नोएडा के सभी कैफेस में सबसे टॉप पर है। यह जगह लोगों के द्वारा खूब पसंद की जाती है। यहां पर ऑफिस पार्टी भी होती है। यह एक क्लब है जहां आपको म्यूजिक सुनने और डांस करने में काफी मजा आएगा। यह कैफे नोएडा सेक्टर 38 के पास गार्डन गैलेरिया मॉल में है। आप अपने दोस्तों के साथ एन्जॉय करने आ सकते हैं।

शेरोज कैफ

यह शेरोज कैफे  नोएडा सेक्टर 21-A में है। यहां ज्यादातर लोग शाम के समय आना पसंद करते हैं। आप भी अपने ऑफिस के दोस्तों संग अपनी थकान को दूर करने के लिए इस कैफे में आ सकते हैं। इस कैफे का बटाटा वड़ा बहुत ज्यादा फेमस है। इसे खाने के लिए यहां लोग काफी दूर से भी आते हैं।

बार्क स्ट्रीट Bark Street Unique Cafe In Noida

 

इस कैफे की खासियत यह है कि यहां अपने पेट के साथ भी टाइम स्पेंड करने आ सकते हो। यहां पर डॉग को काफी स्पेशल तरीके से ट्रीट किया जाता है। यहां का मैन्यू भी काफी इंट्रस्टिंग है। अगर आप अभी तक इस तरह के कैफेस में नहीं गए हो, तो आपको यह कैफे जरुर ट्राय करना चाहिए। यह नोएडा सेक्टर 104 में स्थित है।

यह भी पढ़ें: Best Cafe In Majnu ka Tilla: मजनू का टीला दिल्ली का सबसे बेस्ट स्पॉट, एक बार जरुर करें विजिट

Akansha Tiwari
Akansha Tiwari
मैं आकांशा तिवारी, पिछले कुछ सालों से मीडिया इंडस्ट्री से जुड़ी हुई हूंं। मैंने जर्नलिज्म एण्ड मांस कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन किया हुआ है। मुझे लिखने का काफी शौक है। खासतौर से लाइफस्टाइल, ब्यूटी टिप्स, इंटरटेनमेंट और ट्रेवलर पर लिखना अच्छा लगता है। मैंने कई मीडिया संस्थानों के साथ काम किया हुआ है। इसके अलावा मुझे घूमना और नेचर‌ की फोटोस क्लिक करना बेहद पसंद है।

Latest Articles