HomeफैशनNail Art Design For Christmas 2023: इस क्रिसमस पार्टी...

Nail Art Design For Christmas 2023: इस क्रिसमस पार्टी में इन नेल आर्टस को करें‌ ट्राय, बढ़ेगी हाथों की खूबसूरती

Nail Art Design For Christmas 2023: महिला अपनी खूबसूरती को बनाए रखने के लिए बालों और चेहरे के साथ-साथ नेल्स का भी बेहद ख्याल रखती है। आपके नेल्स के सुंदर और शेप में होने से हाथों की सुंदरता और भी अधिक बढ़ जाती है। आजकल नेल्स एक्सटेंशन का काफी ट्रेंड चल रहा है। जिसमें महिलाएं ओकेशन के मुताबिक अपने नेल्स पर नेल आर्ट करती हैं। अगर आप भी उनमें से एक हैं जिन्हें नेल्स आर्ट करना बेहद पसंद हैं, तो इस क्रिसमस पार्टी Christmas Party पर इन शानदार नेल आर्ट Nail Art Design For Christmas 2023 को करें ट्राई।

थीम के मुताबिक करें Nail Art

Theme Based Nail Art design
Theme Based Nail Art design

इस बार क्रिसमस पार्टी में अपने नेल्स पर थीम के अनुसार नेल्स आर्ट करें। आप इस थीम नेल्स आर्ट से आपके नेल्स बहुत ही सुंदर नजर आएंगे। आप चाहे तो रेड या ग्रीन कलर का बेस रेडी करें और ऊपर से व्हाइट कलर नेलपेंट से डिजाइन बनाएं।

Light रंग को करें इस्तेमाल

Light Color Nail Art
Light Color Nail Art

अगर आप अपने नाखूनों पर ज्यादा हेवी डिजाइनस नहीं बनवाना चाहती हैं। तो आप सिंपल लाइट या हल्के रंग की नेल पेंट्स से कुछ आर्ट करवा सकती हैं। इस तरह के लाइट डिजाइन का आजकल काफी ट्रेंड चल रहा है। और यह देखने में भी बेहद खूबसूरत लगते हैं। आप इस तरह के नेल आर्ट को करते समय दो नेल पेंट्स का यूज कर सकते हैं। आप चाहें , तो इसे घर पर भी ट्राई कर सकते हैं।

सांता या Christmas का डिजाइन बनाएं

Santa Nail Art
Santa Nail Art

इस क्रिसमस डे के खास दिन‌पर आप अपने नेल्स पर ग्रीन और व्हाइट कलर से क्रिसमस का डिजाइन ड्रा कर सकते हैं। इसके अलावा आप रेड कलर से सांता भी बना सकते हैं।‌ इस तरह के डिजाइन आप नेल्स एक्सपर्ट से ही बनवा सकते हैं। यह दिखने में कूल लगता है।

स्टोन Nail Art से दें हाथों को अलग लुक

अगर आप नेल्स आर्ट लवर हैं, तो आप स्टोन नेल्स आर्ट को भी इस क्रिसमस पर ट्राय कर सकते हैं। आप अपनी 4 उंगलियों में स्टोन को पेस्ट कर सकते हैं। इसे आपके हाथ काफी ज्यादा एट्रेक्टिव लगते हैं। तो इस नेल्स आर्ट को इस बार जरुर करें ट्राय।

सिंपल शाइनिंग Nail Art

Simple Shining Nail Art
Simple Shining Nail Art

अगर आप भी उनमें से एक हैं जिन्हें पार्टी में सबसे अलग स्टाइल को कैरी करना पसंद है। तो आप अपने नेल्स पर शाइनिंग नेल आर्ट करवा सकती हैं। स्पेशली रात के समय इस तरह की नेल आर्ट का लुक अलग नजर आता है।

Akansha Tiwari
Akansha Tiwari
मैं आकांशा तिवारी, पिछले कुछ सालों से मीडिया इंडस्ट्री से जुड़ी हुई हूंं। मैंने जर्नलिज्म एण्ड मांस कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन किया हुआ है। मुझे लिखने का काफी शौक है। खासतौर से लाइफस्टाइल, ब्यूटी टिप्स, इंटरटेनमेंट और ट्रेवलर पर लिखना अच्छा लगता है। मैंने कई मीडिया संस्थानों के साथ काम किया हुआ है। इसके अलावा मुझे घूमना और नेचर‌ की फोटोस क्लिक करना बेहद पसंद है।

Latest Articles