Homeलाइफस्टाइलकम बजट में देख रहे हैं घूमने की जगह?...

कम बजट में देख रहे हैं घूमने की जगह? अब सिर्फ 5 हजार में ले पूरा मजा

Tour Idea: अगर आप भारत को ध्यान से देखेंगे तो इसकी खूबसूरती में खो जाएंगे। भारत में ऐसी कई जगहें हैं जहां आप छुट्टियों के दौरान जा सकते हैं। जहां पैसे भी कम खर्च होंगे। अगर आप भी घूमने का प्लान बना रहे हैं और बजट की कमी से परेशान हैं तो भारत की उन जगहों पर जाएं जो आपके बजट में हैं। इसके लिए हम आपको भारत के सस्ते और खूबसूरत पर्यटन स्थलों के बारे में बता रहे हैं। यहां आप पांच हजार रुपये से भी कम में घूम सकते हैं।

घाटिया के हैं शौकिन

अगर आपको वादियां पसंद हैं तो हिमाचल प्रदेश एक खूबसूरत राज्य है जो आपके लिए अच्छी जगह है। घूमने के लिए हिमाचल का कसोल सबसे अच्छा है। यहीं पर पार्वती घाटी स्थित है। कसोल कुल्लू से सिर्फ 40 किलोमीटर दूर है। यहां से कसौल के लिए वोल्वो बस है, जिसकी टिकट की कीमत लगभग 1000 रुपये है। यहां होटल 500 रुपये से भी कम कीमत में उपलब्ध हैं। अपने बजट के अनुसार होटल बुक करें। कम बजट वाले रेस्तरां भी उपलब्ध होंगे।

उत्तराखंड की हसीन वादियां

पर्यटन प्रेमियों के लिए भी उत्तराखंड एक पसंदीदा जगह है। लैंसडाउन यहां गढ़वाल की पहाड़ियों पर स्थित है। आप कम बजट में इस पर्यटन स्थल की यात्रा कर सकते हैं। यहां आप शहर के शोर-शराबे से लेकर पहाड़ों की शांति और सुंदरता का आनंद ले सकते हैं। यहां भारतीय सेना की गढ़वाल राइफल रेजिमेंट भी है। लैंसडाउन दिल्ली से 250 किलोमीटर की दूरी पर है। यहां अच्छे होटलों में कमरे 700 से 800 रुपये में मिल जाएंगे।

मध्य प्रदेश का हिल स्टेशन

पचमढ़ी हिल स्टेशन मध्य प्रदेश के होशंगाबाद जिले में स्थित है। इस हिल स्टेशन की यात्रा पांच हजार रुपये के अंदर भी की जा सकती है। पचमढ़ी बायोस्फीयर रिजर्व का हिस्सा है। पचमढ़ी हिल स्टेशन पर ऐतिहासिक स्मारक हैं। यहां झरने, प्राकृतिक क्षेत्र, गुफाएं, वन्य जीवन और घूमने लायक कई अन्य जगहें हैं। यहां आपको 500 रुपये प्रति रात के हिसाब से कमरा मिल जाएगा। खाना भी बजट में मिल सकता है। अगर आप पचमढ़ी में घूमने के लिए जिप्सी किराए पर लेते हैं तो यह आपको 1200 रुपये में मिल जाएगी।

ये भी हैं बजट फ्रेंडली और खूबसूरत डेस्टिनेशन

कसौल के अलावा मैकलोडगंज भी हिमाचल प्रदेश में घूमने के लिए एक बेहतरीन जगह है। धर्मशाला के पास स्थित मैक्लोडगंज एक हिल स्टेशन है जो ट्रेकर्स को आकर्षित करता है। यहां आपको तिब्बती संस्कृति देखने को मिलेगी। भारत में सबसे प्रसिद्ध और महत्वपूर्ण मठ, नामग्याल मठ और त्सुगलाखांग, यहीं स्थित हैं।

Latest Articles