Homeलाइफस्टाइलLipstick Hack: इस तरह से अप्लाई करें लिपस्टिक, आपके...

Lipstick Hack: इस तरह से अप्लाई करें लिपस्टिक, आपके ऊपर से नहीं हटेगी किसी की नजर

Lipstick Hack: लिपस्टिक एक ऐसा ब्यूटी प्रोडक्ट है जो हर लड़की की पसंदीदा होती है, इसके बिना उसका लुक पूरा नहीं होता है। कई बार लड़कियां लुक को सिंपल बनाए रखने के लिए सिर्फ लिपस्टिक लगाना पसंद करती हैं। लिपस्टिक लगते ही उनके चेहरे की खूबसूरती और चमक दोगुनी हो जाती है, लेकिन कई बार कुछ गलतियों के कारण लड़कियों का पूरा लुक खराब हो जाता है, जिसमें लिपस्टिक का गलत शेड सबसे बड़ा कारण होता है। दरअसल, कई बार जल्दबाजी के चक्कर में कुछ लड़कियां लिपस्टिक लगाते समय अपने कपड़ों के रंग पर ध्यान नहीं देती हैं और उनके सामने जो भी लिपस्टिक हो उसे लगाकर निकल जाती हैं। अपने आउटफिट के हिसाब से मेकअप न करने से न सिर्फ आपका लुक खराब होता है बल्कि आपको पूरी पार्टी या कहीं भी असहज महसूस हो सकता है। इससे बचने के लिए जरूरी है कि आप लिपस्टिक लगाते समय ये गलतियां करने से बचें।
ज्यादातर लड़कियां मैट लिपस्टिक लगाना पसंद करती हैं लेकिन इससे आपके होंठ बहुत रूखे हो जाते हैं और इन्हें हटाना बहुत मुश्किल होता है। इसलिए लिपस्टिक लगाते समय ये गलतियां करने से बचें।

1.मॉइस्चराइज़ करें

लिपस्टिक लगाने से ज्यादातर लड़कियों के होंठ रूखे हो जाते हैं और बिखरे हुए नजर आते हैं। इस समस्या से बचने के लिए आपको लिपस्टिक लगाने से पहले अपने होठों पर मॉइस्चराइजर जरूर लगाना चाहिए। इसके अलावा आप होठों पर वैसलीन भी लगा सकते हैं। लिपस्टिक लगाने से पहले ब्रश की मदद से होठों पर वैसलीन लगा लें। इसके बाद लिपस्टिक लगाएं, इससे होंठ नमीयुक्त दिखेंगे।

2.लिप लाइनर लगाएं

ज्यादातर लड़कियां सिर्फ लिपस्टिक लगाती हैं और लिप लाइनर नहीं लगाती हैं जिससे उनका लुक परफेक्ट नहीं लगता है। लिप लाइनर लगाने से होठों की लाइनिंग परफेक्ट बनती है और आकर्षक लुक भी मिलता है। इसलिए हमेशा लिपस्टिक लगाने से पहले लिप लाइनर लगाएं। लिप लाइनर हमेशा अपनी लिपस्टिक के शेड के अनुसार ही चुनें।

3. लिपस्टिक को उतरने से रोकें

लिपस्टिक लगाने के बाद जैसे ही आप कुछ खाते हैं या चाय या कॉफी पीते हैं तो लिपस्टिक का रंग हल्का हो जाता है। ऐसे में ज्यादातर लड़कियां मैट लिपस्टिक लगाना पसंद करती हैं लेकिन मैट लिपस्टिक हर मौसम में सफल नहीं होती है। इसलिए लिपस्टिक को ट्रांसफर प्रूफ बनाने के लिए किसी भी लिपस्टिक को लगाने के बाद उसे टिश्यू से हल्के से थपथपाएं या फिर आप लिपस्टिक लगाने के बाद लूज पाउडर भी लगा सकती हैं।

Latest Articles