Homeलाइफस्टाइलKitchen Gardens: इन पौधों को जरुर उगाएं अपने किचन...

Kitchen Gardens: इन पौधों को जरुर उगाएं अपने किचन में, खाने में आएंगे बहुत काम

Kitchen Gardens: किचन घर का सबसे मुख्य हिस्सा होता है।‌ महिलाओं का सबसे ज्यादा समय किचन में ही खाना बनाने में जाता है‌। हर कोई अपने किचन (Kitchen Hacks) को सबसे अट्रैक्टिव और सुंदर बनाना चाहता है ताकि जब भी कोई आपके किचन में आए तो उसकी तारीफ करें। ऐसे में आप किचन में कुछ ऐसे पौधे (Plants) लगा सकते हैं, जिसे आपका किचन भी महके और खाना भी।

जैसा आप सब जानते हैं कि हमारे भारत में बनने वाले खानों में की सारे पत्ते इस्तेमाल में आते हैं। जिसे खाने का टेस्ट काफी ज्यादा बढ़ जाता है। आज इस आर्टिकल के माध्यम से आपको कुछ ऐसे पौधे बताए जाएंगे, जिसे आप आसानी से अपने किचन (Kitchen Gardens) में उगा सकते हैं।

1. करी पत्ता – Curry leaves

करीब पत्ता नार्थ में बनने वाली अधिकतर चीजों में इस्तेमाल किया जाता है। इसे खाने में डालने से खाना काफी स्वादिष्ट हो जाता है। यह बॉडी के लिए काफी फायदेमंद होता है। इसे आप आसानी से अपने किचन गार्डन में लगा सकते हैं।

2. पुदीना – Mint

पुदीना एक ऐसा पौधा है जो छाया में ज्यादा अच्छे से उगाया जाता है। पुदीने के पत्तों से आप चटनी , सब्जियों के स्वाद को बढ़ाने और ड्रिंक्स में भी कर सकते हैं। पुदीना बॉडी के लिए अच्छा माना जाता हैं यह खाने को डाइजेस्ट करने में भी मदद करता है। यह पौधा आपके किचन में लगाना चाहिए।

3. धनिए का पौधा – Coriander

आप सभी सब्जी बनने के बाद उसमें धनिए की ग्रानिशिंग करते हैं। इसे सब्जी खाने और दिखने में काफी अच्छा लगती है‌। धनिए की चटनी भी बनाई जाती है। इसके अलावा आप इन पत्तों को जूस में भी डाल सकते हैं।

4. टमाटर का पौधा – Tomato

आप अपने किचन‌ गार्डन में टमाटर का पौधा भी लगा सकते हैं। टमाटर शरीर में ब्लड को बढ़ाता है। इसका इस्तेमाल सब्जियां, जूस , चटनी और सलाद में किया जाता है। अगर आप अपने किचन में टमाटर का पौधा उगाना चाहते हैं, तो टमाटर के बीजों को मिट्टी में मिलाएं। और रोज उसमें पानी डालें।

यह भी पढ़ें: Kitchen Hacks: किचन में काम को आसान बनाने के लिए आजमाएं ये अनोखे हैक्स

Akansha Tiwari
मैं आकांशा तिवारी, पिछले कुछ सालों से मीडिया इंडस्ट्री से जुड़ी हुई हूंं। मैंने जर्नलिज्म एण्ड मांस कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन किया हुआ है। मुझे लिखने का काफी शौक है। खासतौर से लाइफस्टाइल, ब्यूटी टिप्स, इंटरटेनमेंट और ट्रेवलर पर लिखना अच्छा लगता है। मैंने कई मीडिया संस्थानों के साथ काम किया हुआ है। इसके अलावा मुझे घूमना और नेचर‌ की फोटोस क्लिक करना बेहद पसंद है।

Latest Articles

Exit mobile version