Homeलाइफस्टाइलKiss Day 2024: एक किस में छिपे हैं फिटनेस...

Kiss Day 2024: एक किस में छिपे हैं फिटनेस के कई राज! फायदे सुन हो जाएंगे हैरान

Kiss Day 2024: प्यार का इजहार करने के कई तरीके हो सकते हैं, उनमें से एक है किसी को चूमकर प्यार का इजहार करना। वैलेंटाइन वीक में एक दिन यानी 13 फरवरी को ‘किस डे’ के तौर पर रिजर्व रखा गया है। वैसे तो लोग अलग-अलग स्थिति के हिसाब से फ्लाइंग किस या माथे या हाथ पर किस करते हैं, लेकिन प्रेमी-प्रेमिका के बीच किस प्यार में नजदीकियां दर्शाता है और दो लोगों को करीब लाता है। किस न केवल जोड़े के रिश्ते को गहरा कर सकता है, बल्कि इसके कई स्वास्थ्य लाभ भी हो सकते हैं।
चुंबन न केवल दो लोगों के बीच प्यार और बंधन को मजबूत करता है, बल्कि यह आपके स्वास्थ्य और फिटनेस के लिए भी फायदेमंद है। तो आइये जानते हैं कैसे.

दिल और दिमाग को फायदा पहुंचाता है

जब कोई व्यक्ति अपने पार्टनर को किस करता है तो ऑक्सीटोसिन, डोपामाइन और सेरोटोनिन जैसे हार्मोन रिलीज होते हैं, जो आपको प्यार और एक खास बंधन का एहसास कराते हैं। इससे कोर्टिसोल कम होता है और तनाव से राहत मिलती है, जिससे आपके मस्तिष्क को फायदा होता है। इन हार्मोनों के रिलीज़ होने से आपको खुशी महसूस होती है और आपके दिल की धड़कन और रक्त संचार बढ़ जाता है। इसलिए किस करना दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद माना जाता है।

किस आपके चेहरे को चमका देता है

दरअसल, जब कोई किस करता है तो चेहरे की मांसपेशियां एक्टिव हो जाती हैं, जिससे ब्लड सर्कुलेशन बढ़ जाता है। जिससे आपकी त्वचा स्वस्थ और जवान बनती है और चेहरे पर झुर्रियां आदि की समस्या कम होती है और त्वचा चमकदार दिखती है। इसके अलावा किस करने से जबड़े और गर्दन की मांसपेशियां मजबूत होती हैं।

एसिडिटी और मुंह की समस्याओं से राहत दिला सकता है

किस करने से मुंह में अधिक लार बनती है, जो आपके भोजन को पचाने में बहुत मददगार होती है और आपको एसिडिटी, अपच जैसी समस्याओं से दूर रखती है। यह मुंह में अच्छे बैक्टीरिया के आदान-प्रदान में भी मदद करता है, जिससे सांसों की दुर्गंध आदि जैसी समस्याओं से बचाव होता है। हालांकि, अगर एक साथी को दांतों में सड़न या संक्रमण जैसी किसी प्रकार की समस्या है, तो दूसरे को भी संक्रमण हो सकता है।

किस आपको फिट रहने में मदद कर सकता है

किस आपको फिट रहने में मदद कर सकता है, यह अजीब लग सकता है लेकिन यह एक ऐसी गतिविधि है जो कैलोरी जलाने में मदद कर सकती है। किस से आपके स्वास्थ्य और फिटनेस पर क्या लाभ होता है, इस पर फिलहाल कोई स्पष्ट रिसर्च नहीं है, लेकिन कुछ तथ्यों के आधार पर कहा जाता है कि किस फायदेमंद है।

Latest Articles