Homeलाइफस्टाइलTravel Diary: अब बिना फ्लाइट करें दूसरे देशों की...

Travel Diary: अब बिना फ्लाइट करें दूसरे देशों की सैर, जानें बेस्ट प्लान

Travel Diary: अगर आप विदेश यात्रा करना चाहते हैं तो सबसे पहले जिस चीज पर आप ध्यान देते हैं वह है फ्लाइट्स। इतना ही नहीं विदेश जाने और घूमने का खर्च भी बहुत ज्यादा होता है। इसके चलते विदेश जाने का सपना देख रहे लोगों को अपनी योजना रद्द करनी पड़ी है। लेकिन अगर हम आपसे कहें कि आप बिना फ्लाइट के भी विदेश यात्रा कर सकते हैं तो क्या होगा? तो ये बात सुनकर शायद आपको यकीन न हो।
आपको बता दें कि भारत की सीमा एक नहीं बल्कि 7 देशों से लगती है। आप हवाई यात्रा की चिंता किए बिना यहां यात्रा कर सकते हैं। तो चलिए बिना किसी देरी के आज की ट्रैवल डायरी में हम आपको उन देशों के बारे में बताते हैं, जहां आप आसानी से जा सकते हैं।

नेपाल

नेपाल एक बहुत ही खूबसूरत देश है। यह भारत का पड़ोसी देश भी है। यहां आप बिना वीजा के कहीं भी घूम सकते हैं। खास बात यह है कि यहां जाने के लिए आपको फ्लाइट की भी जरूरत नहीं है। यहां आप बिहार के रास्ते आसानी से नेपाल में प्रवेश कर सकते हैं। अगर आप नेपाल घूमने जा रहे हैं तो पशुपतिनाथ मंदिर के दर्शन करना न भूलें।

म्यांमार

आप मिजोरम के रास्ते आसानी से म्यांमार में प्रवेश कर सकते हैं। इसके लिए आपके पास म्यांमार पासपोर्ट और रोड वीजा होना चाहिए। आप चाहें तो म्यांमार के रास्ते ही थाईलैंड जा सकते हैं। म्यांमार की यात्रा के लिए नवंबर से मार्च का समय सबसे अच्छा है।

भूटान

भारत और भूटान के बीच सीमा केवल नाम की है। आपको बता दें कि पश्चिम बंगाल का जयगांव भारत और भूटान दोनों को जोड़ने का काम करता है। यहां घूमने के बाद आप गर्व से कह सकते हैं कि हमने भी विदेश का दौरा किया है।

चीन

 

आपको जानकर हैरानी होगी कि बिना जहाज के भी चीन का दौरा किया जा सकता है। समुद्र तल से 14,400 फीट की ऊंचाई पर नाथू ला दर्रा भारत के सिक्किम को चीन और तिब्बत की सीमा से जोड़ता है। हालाँकि, इसके लिए आपके पास वैध परमिट होना चाहिए।

Latest Articles

Exit mobile version