Homeलाइफस्टाइलBurn Marks: शरीर में कई जगह हो गए है...

Burn Marks: शरीर में कई जगह हो गए है बर्न मार्क्स, इन घरेलू तरीकों से पाए छुटकारा

Burn Marks: जब भी आपकी त्वचा किसी कारण से जल जाती है तो इस जगह पर निशान बन जाता है। कई बार ज्यादातर लोग खाना बनाते समय तेल के छींटों से जल जाते हैं। कई बार बच्चे खेलते समय जल भी जाते हैं। इसी तरह चूल्हा चलाते समय जल जाना, रसोई में खाना बनाते समय जल जाना जैसे कई कारण हो सकते हैं। बाजार में कई तरह की ऐसी क्रीम उपलब्ध हैं, जो त्वचा पर छाले तो ठीक कर देती हैं, लेकिन उनसे जुड़े दाग नहीं। कभी-कभी ये दाग आपको लंबे समय तक बुरा महसूस करा सकते हैं। अगर आपके भी शरीर के किसी हिस्से पर जलने के निशान हैं, जो दवाइयों से नहीं जा रहे हैं, तो आप इन घरेलू उपायों से राहत पा सकते हैं। आज हम आपको कुछ ऐसे घरेलू नुस्खों के बारे में बताएंगे, जो आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकते हैं।

त्वचा से जले के निशान कैसे हटाएं?

जले हुए स्थान पर नारियल का तेल लगाने से आपको फायदा मिलेगा। इसके लगातार इस्तेमाल से दाग हल्के होने लगते हैं।

  • आप शहद और हल्दी की मदद भी ले सकते हैं। इसके लिए आप शहद और हल्दी का पेस्ट तैयार करें और इसे रोजाना जली हुई त्वचा पर लगाएं, आप देखेंगे कि इसके इस्तेमाल से धीरे-धीरे आपके निशान जल्द ही खत्म हो जाएंगे
  • वहीं, जली हुई त्वचा को राहत पहुंचाने के लिए भी अंडे का इस्तेमाल किया जा सकता है। आपको बस अंडे के पीले भाग को हल्का सा भूनना है और इसमें शहद मिलाकर दाग वाली जगह पर लगाना है। कुछ देर छोड़ने के बाद इसे सादे पानी से धो लें। इस प्रक्रिया को चार सप्ताह तक आज़माएँ।
  • गाजर में विटामिन ए के अलावा और भी कई तत्व मौजूद होते हैं. अगर गाजर का रस रोजाना दाग वाली त्वचा पर लगाया जाए तो यह दाग को हल्का करने में भी मदद करता है। इसके अलावा बादाम का तेल जली हुई त्वचा के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है। इसके रोजाना इस्तेमाल से दाग हल्के होने लगेंगे.
  • विटामिन ए के अलावा कई अन्य तत्वों से भरपूर गाजर का रस रोजाना चोट वाली जगह पर लगाएं, जल्द ही आपके दाग हल्के होने लगेंगे।
  • आप चाहें तो बादाम के तेल का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। रोजाना इसका इस्तेमाल करने से आपको जल्द ही फायदा नजर आएगा। बादाम का तेल त्वचा के लिए बहुत फायदेमंद होता है।
  • विटामिन सी से भरपूर टमाटर और नींबू दाग-धब्बों को कम करने में आपकी मदद कर सकते हैं। इसके लिए आपको टमाटर और नींबू के रस को बराबर मात्रा में मिलाकर पेस्ट तैयार करना होगा और इसे दाग वाली जगह पर लगाकर कुछ देर के लिए छोड़ देना होगा। कुछ देर बाद इसे धोना पड़ेगा। इस प्रक्रिया को कम से कम दो सप्ताह तक आज़माएँ। इससे आपको जल्द ही फायदा होगा.
  • जली हुई त्वचा के लिए प्याज का रस बहुत फायदेमंद हो सकता है। इसके लिए आपको दाग वाली जगह पर प्याज का रस लगाकर कुछ देर के लिए छोड़ देना है, फिर इसे साफ कर लें। इसका परिणाम आपको जल्द ही देखने को मिलेगा।
  • दाग-धब्बों के साथ-साथ दर्द से राहत पाने के लिए आप लैवेंडर की मदद ले सकते हैं। इसके लिए एक मुलायम कपड़े में लैवेंडर ऑयल की कुछ बूंदें डालें और इसे प्रभावित जगह पर कुछ घंटों के लिए लगाएं। इससे आपको जल्द ही राहत मिलने लगेगी.
  • आप आलू के छिलके से भी अपने जले के निशान से छुटकारा पा सकते हैं। एंटी-बैक्टीरियल गुणों से भरपूर आलू घावों को जल्दी भरने में कारगर है। साथ ही यह त्वचा में नमी भी बनाए रखता है।
  • जले के निशान से छुटकारा पाने के लिए मेथी के दानों को रात भर पानी में भिगो दें। अगली सुबह इसे पीसकर दाग वाली जगह पर लगाएं। सूखने के बाद धो लें. इसके नियमित इस्तेमाल से आपको काफी फायदा होगा.

Latest Articles