Homeलाइफस्टाइलBasant Panchami 2024: शादी के बाद ऐसे मनाए पहली...

Basant Panchami 2024: शादी के बाद ऐसे मनाए पहली बसंत पंचमी

Basant Panchami 2024: बसंत पंचमी का त्यौहार पूरे भारत में बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है। यह ऋतु परिवर्तन का भी पर्व है। बसंत पंचमी के बाद ग्रीष्म ऋतु प्रारम्भ हो जाती है। इस दिन मां सरस्वती की पूजा की जाती है। बसंत पंचमी के त्योहार पर खासतौर पर पीले रंग के कपड़े पहनने का बहुत महत्व है। वहीं, अगर आप शादीशुदा हैं तो त्योहारों को लेकर आपकी जिम्मेदारियां और भी बढ़ जाती हैं।
दरअसल, शादी के बाद एक नई जिंदगी की शुरुआत होती है। शादी से पहले जिम्मेदारियां कम होती हैं लेकिन शादी के बाद ये जिम्मेदारियां बढ़ जाती हैं। इसलिए शादी के बाद हर त्योहार आपके लिए एक नया अनुभव लेकर आता है। तो इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि शादी के बाद पहली बार बसंत पंचमी कैसे मनाएं।

आउटफिट का खास ख्याल रखें

शादी के बाद जो भी त्यौहार आता है वह बहुत खास होता है। सारी तैयारियां हो चुकी हैं। अगर शादी के बाद यह आपकी पहली बसंत पंचमी है तो आपको अपने पहनावे का खास ख्याल रखना होगा। चूंकि बसंत पंचमी के त्योहार पर पीले रंग का विशेष महत्व होता है इसलिए आप इस रंग की साड़ी या सूट कैरी कर सकती हैं। ट्रेडिशनल लुक आप पर बहुत अच्छा लगेगा।

पूजा की तैयारी

बसंत पंचमी के दिन मां सरस्वती की पूजा की जाती है। ऐसे में आपको पूजा से जुड़ी तैयारियां पहले से ही कर लेनी चाहिए। देवी सरस्वती के लिए एक सुंदर आसन सजाएं और उन्हें वहां बैठाएं। आप मां के आसन को पीले कपड़े और फूलों से सजा सकते हैं। पूजा में गंगा जल, दूध, दही, घी, शहद, फूल, फल और मीठे चावल की आवश्यकता होगी।

पतंगबाजी करें

बसंत पंचमी पर पतंग न उड़ाई जाए ऐसा तो हो ही नहीं सकता। पतंगबाजी आपके पहले वसंत उत्सव को खास बना देगी। इस दिन पतंग उड़ाने की पुरानी परंपरा है। इन खास यादों को अपने कैमरे में कैद कर सकते है।

Latest Articles

Exit mobile version