Homeलाइफस्टाइलHomemade Winter Juice For Kids: बच्चों की इम्यूनिटी बूस्ट...

Homemade Winter Juice For Kids: बच्चों की इम्यूनिटी बूस्ट करने में मददगार हैं ये फलों के जूस

Homemade Winter Juice For Kids: बच्चों का इम्यूनिटी सिस्टम Immunity System थोड़ा कमजोर होता है। जिस कारण उन्हें खांसी-जुकाम और सर्दी बुखार का खतरा हमेशा बना रहता है। खासतौर‌ से ठंड के मौसम में बच्चें अधिक बीमार होते हैं। ऐसे में बच्चों को इन दिनों पौष्टिक और हेल्थी डाइट Healthy Diet का सेवन कराना चाहिए। जिसे वह बीमारियों की चपेट से दूर रहें। इस आर्टिकल में आपको ऐसे कुछ स्पेशल जूस Homemade Winter Juice For Kids के बारे में बताया जाएगा, जिसे आप अपने बच्चों को स्ट्रॉन्ग बनाने के लिए उनकी डाइट में शामिल करना जरुरी होता है। तो आइए चलिए जानें कौन से हैं ऐसे फल।

संतरे Orange का जूस

संतरा सर्दियों में खाएं जाने वाला एक खास फल है। इसमें विटामिन ए और सी समेत अन्य मिनिरल्स भी पाए जाते हैं, जो शरीर को मजबूत बनाए रखने में मददगार साबित होता है। रोजाना संतरे का जूस पीने से बच्चों का इम्यूनिटी सिस्टम भी काफी मजबूत होता है।

गाजर‌ का जूस Carrot Juice For Kids

गाजर सब्जियों में सबसे फायदेमंद माना जाता है। गाजर खाना बॉडी के लिए बहुत ही पौष्टिक होता है। आप सर्दियों के मौसम में अपने बच्चों को रोज एक गिलास गाजर का जूस पिला सकते हैं। जूस के टेस्ट को और एन्हांस करने के लिए आप इसमें काला नमक भी मिला सकते हैं।

मौसमी का जूस Mosambi Juice For Kids

मौसमी बॉडी के लिए एक बढ़िया फल माना जाता है। इस फल का जूस पीने से शरीर की इम्यूनिटी बढ़ती है जो किसी भी बीमारी से लड़ने में मदद करती है। आप बच्चों को रोज एक गिलास मौसमी का जूस पिला सकते हैं। इसे डाइजेस्टिव सिस्टम भी सही रहता है। आप चाहे तो इसमें पुदीना भी मिला सकते हैँ।

टमाटर और चुकंदर Beet root Juice का जूस

टमाटर और चुकंदर का टेस्ट खाने में काफी बढ़िया लगता है। इसका जूस शरीर के लिए बड़ा किफायती होता है। आप इसमें गाजर भी शामिल कर सकते हैं। इस तरह के जूस को आप आसानी से घर पर बना सकते हैं। यह शरीर में खून को सही मात्रा में बनाए रखता है।

Tips: इन सबके अलावा आप कीवी, सेब और स्ट्राबैरी का जूस भी बच्चों को पिला सकते हैं। अगर आपका बच्चा जूस बिना ज्यादा पसंद नहीं करता है, तो आप उसे ये फल भी दे सकते हैं।

Read More: Til Laddu Recipe: सर्दियों में खाए तिल के लड्डू शरीर रहेगा गर्म, जानिए बनाने का आसान तरीका

Akansha Tiwari
Akansha Tiwari
मैं आकांशा तिवारी, पिछले कुछ सालों से मीडिया इंडस्ट्री से जुड़ी हुई हूंं। मैंने जर्नलिज्म एण्ड मांस कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन किया हुआ है। मुझे लिखने का काफी शौक है। खासतौर से लाइफस्टाइल, ब्यूटी टिप्स, इंटरटेनमेंट और ट्रेवलर पर लिखना अच्छा लगता है। मैंने कई मीडिया संस्थानों के साथ काम किया हुआ है। इसके अलावा मुझे घूमना और नेचर‌ की फोटोस क्लिक करना बेहद पसंद है।

Latest Articles