Homeलाइफस्टाइलHaunted Places In Delhi: अकेले होने का नहीं होगा...

Haunted Places In Delhi: अकेले होने का नहीं होगा एहसास, दिल्ली की इन जगहों पर है भूतों का बसेरा

Haunted Places In Delhi: कई लोगों को तरह-तरह की रहस्यमय कहानी पसंद होती हैं अगर असल जिंदगी में देखी जाए तो कुछ जगहों की अपनी अनोखी कहानी होती है जिन्हें सुनने के बाद रोंगटे खड़े हो जाते हैं। आज इस आर्टिकल में हम आपको दिल्ली की कुछ डरावनी जगह के बारे में बताएंगे जो की बेहद ही भूतिया है। अगर आपको भी हॉरर स्टोरी सुना या देखना पसंद है तो आप इस Haunted Places In Delhi आर्टिकल को जरूर पढ़ें यहां पर बताएंगे की भूत प्रेत आत्माएं अस्तित्व में है या नहीं यह कहना तो मुश्किल है बहुत लोग हैं जो इन चीजों पर विश्वास भी करते हैं। वहीं कई लोग ऐसे हैं जो लोग भ्रम कहकर इन कहानियों को टाल देते हैं। आज हम दिल्ली की कुछ जगहों के बारे में बताने वाले हैं सुनने के बाद आपको ऐसा लगेगा कि आपका अंतर्गत कोई ना कोई है अकेले होने का एहसास बिल्कुल ही आप खो देंगे।

दिल्ली की ये जगहें है खतरनाक

फिरोज शाह – Feroz Shah Kotla Fort

फिरोज शाह तुगलक ने 1354 में इस किले का निर्माण किया था। आज इसे खंडहर में बदल दिया गया है। लोगों का कहना है कि यहां गुरूवार को मोबत्तियां और अगरबत्तियां जलती हुई दिखाई देती हैं। ऐसा माना जाता है कि यहां आत्माएं जिन्न को खुश करने के लिए जमा होती हैं। इसलिए लोग यहां जाने से बेहद डरते हैं। यहां एक हवेली है जिसे भूतिया हवेली के नाम से जाना जाता है।

खूनी दरवाजा – Khuni Darwaja

दिल्ली में खूनी दरवाजा नाम की एक फेमस जगह है। इसे दिल्ली की सबसे भूतिया जगह में देखा जाता है। लोगों का मानना है कि यहां लोगों के चीखने और रोने की आवाजें आती हैं। कहते हैं कि यहां तीन राजकुमारियों को बड़े ही बेरहमी से मार दिया गया था। साथ ही यहां अंग्रेजों ने कई स्वतंत्रा सैनानियों को भी मार दिया था, जिस वजह से उनकी भी आत्माएं यहां घूमती रहती हैं।

अग्रसेन बावली – Agrasen Bavli

अग्रसेन की बावली भी दिल्ली की सबसे डरावनी जगहों में गिनी जाती है। कहा जाता है कि इस बावड़ी में बुरी आत्माओं का वास है। कहा जाता है कि एक बार लोगों ने रहस्यमय तरीके से काले पानी से भरे कुएं में डूबकर आत्महत्या कर ली थी। तभी से माना जाता है कि यहां चीखें सुनाई देती हैं और आसपास असामान्य घटनाएं भी देखने को मिलती हैं।

Pooja Mishra
मैं पूजा मिश्रा मुझे लिखना अच्छा लगता है किसी भी बीट पर लिखती हूं। फिलहाल अभी मैं लाइफस्टाइल बीट पर काम कर रही हूं। मैने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई स्वामी विवेकानंद यूनिवर्सिटी से पूरी की है। मैने 5 साल अलग अलग मीडिया चैनल में बतौर कंटेंट राइटर काम किया है। इसके अलावा मुझे एंटरटेनमेंट बीट पर काम करना ज्यादा पसंद है। मैं अपने काम में नया और क्रिएटिव सीखने की कोशिश करती हूं।

Latest Articles

Exit mobile version