Homeलाइफस्टाइलHappy Republic Day: इन खास मैसेज से लोगों...

Happy Republic Day: इन खास मैसेज से लोगों में जगाए देशभक्ति की भावना

Happy Republic Day:  भारत 26 जनवरी को अपना 75वां गणतंत्र दिवस मनाने जा रहा है। 1947 में देश को आजादी मिलने के बाद भारत को एक लोकतांत्रिक राष्ट्र बनाने के लिए कदम उठाए गए और संविधान बनाया गया। इसे एक स्वतंत्र गणराज्य बनने और देश में कानून स्थापित करने के लिए 26 नवंबर 1949 को भारतीय संविधान सभा द्वारा अपनाया गया था और 26 जनवरी 1950 को लागू किया गया था। संविधान को लागू करने के लिए 26 जनवरी की तारीख को चुना गया था क्योंकि इसी दिन 1930 में संविधान लागू किया गया था। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने भारत को पूर्ण स्वराज घोषित किया था।

तब से हर साल 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस खास मौके पर आप अपने प्रियजनों को कुछ देशभक्ति संदेश भेजकर गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दे सकते हैं।

Republic Day 2024 रिपब्लिक डे की छुट्टियों में करना चाहते हैं एन्जॉय, तो भारत की यह

दे सलामी इस तिरंगे को,
जिससे तेरी शान है,
सर हमेशा ऊंचा रखना इसका,
जब तक तुझ में जान है,
गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।

आओ झुक कर सलाम करे उनको,
जिनके हिस्से में ये मुकाम आता है,
खुशनसीब होता है वो खून जो देश के काम आता है।
Happy Republic Day.

Republic Day 2024: गणतंत्र दिवस पर इन 4 ऐतिहासिक जगहों पर जाएं घूमने, यादगार बन जाएगा दिन | Visit these 4 historical places

वतन हमारा ऐसे न छोड़ पाए कोई,
रिश्ता हमारा ऐसे न तोड़ पाए कोई,
दिल हमारा एक है एक हमारी जान,
हिन्दुस्तान हमारा है और हम है इसकी शान,
आप सभी को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ।
Happy Republic Day to all.

कतरा कतरा दे दूंगा अपने वतन के लिए,
रात और दिन बॉर्डर पर पहरा दूंगा अपने वतन के लिए,
ये कुर्बानी है मेरी मेरे देश के लिए जरुरत आने पर,
अपनी जान भी दूंगा अपने वतन के लिए।
Happy Republic Day.

गणतंत्र दिवस भाषण | Indian Republic Day Speech in Hindi 2024 - SpecialFile4u.com

आज़ादी का जोश कभी कम न होने देंगे,
जब भी ज़रूरत पड़ेगी देश के लिए जान लुटा देंगे,
क्योंकि भारत हमारा देश है,
अब इस पर दुबारा कोई आंच आने न देंगे।
Happy Republic Day to all.

राष्ट्र के लिए मान-सम्मान रहे,
हर एक दिल में हिन्दुस्तान रहे,
देश के लिए एक-दो तारीख नही,
भारत मां के लिए ही हर सांस रहे।
Happy Republic Day

Latest Articles