Homeलाइफस्टाइलHoli Celebration: घर पर बनानी है ग्रैंड होली पार्टी,...

Holi Celebration: घर पर बनानी है ग्रैंड होली पार्टी, तो ऐसे करें प्लानिंग

Holi Celebration: रंगों का त्योहार बहुत से लोगों को पसंद होता है। जिसे हमारे देश में लोग बहुत ही हर्ष और उल्लास के साथ मनाते हैं। इस साल होलिका दहन 25 मार्च को होगा और 26 मार्च को लोग होली के रंग में रंगे नजर आएंगे। हर त्यौहार की तरह होली भी लोग अपने दोस्तों और परिवार के सदस्यों के साथ मनाते हैं। कई लोग घर पर ही पार्टी करते हैं। दिन में लोग रंग और गुलाल के साथ होली खेलते हैं और शाम को आप पार्टी कर सकते हैं।
अगर आप भी अपने घर पर होली पार्टी का आयोजन करने की सोच रहे हैं तो ये टिप्स आपके बहुत काम आ सकते हैं। इससे आप परिवार और दोस्तों के साथ खूब मस्ती कर सकते हैं और होली के त्योहार का भरपूर आनंद उठा सकते हैं।

खानपान की व्यवस्था

कोई त्योहार हो या पार्टी, अगर खाने-पीने का सही इंतजाम न हो तो सब अधूरा-अधूरा लगता है। इसलिए घर पर ही तरह-तरह के स्वादिष्ट व्यंजन बनाएं। खासकर गुझिया, पकौड़ा और मालपुआ। इसके साथ ही कई तरह की मिठाइयां, स्नैक्स और ठंडाई या मॉकटेल ड्रिंक भी रखें।

होली खेलने का स्थान

घर के बाहर या छत पर गुलाल और पानी से होली खेलने की व्यवस्था करें। ऐसे रंग भी चुनें जो किसी की त्वचा को नुकसान न पहुंचाएं। बेहतर होगा कि आप ऑर्गेनिक रंगों का चयन करें।

संगीत

संगीत और नृत्य के बिना पार्टी का मजा अधूरा है। इसलिए मनोरंजन के लिए गाने बजाएं। आपको पहले से ही बॉलीवुड या होली से जुड़े गानों का चयन कर लेना चाहिए। इससे आपको मौके पर ही गाने ढूंढने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

कस्टमाइज्ड टी शर्ट

इस बार होली पार्टी को यादगार बनाने के लिए आप मेहमानों के लिए कस्टमाइज्ड टी-शर्ट बनवा सकते हैं। इसे पहनकर आप होली खेल सकते हैं। बाजार में आपको ऐसी कई टी-शर्ट या कुर्तियां मिल जाएंगी।

घर में जगह बनाओ

होली पार्टी के लिए घर पर भी जगह बना सकते है। क्योंकि इसके लिए घर में पर्याप्त जगह होनी चाहिए। अगर आपके घर में खुली जगह है तो ठीक है, नहीं तो एक कमरे में ही अपने फर्नीचर को व्यवस्थित कर लें। अपने मेहमानों के घूमने और होली खेलने के लिए एक खुली जगह बनाएं।

Latest Articles