Homeलाइफस्टाइलStress Management : अगर बदल ली ये आदतें, तो...

Stress Management : अगर बदल ली ये आदतें, तो चंद दिनों में हो जाएगी स्ट्रेस की छुट्टी

आधुनिक जीवनशैली और भागदौड़ भरी जिंदगी में व्यक्ति को कई तरह की परेशानियां घेर लेती हैं। भले ही लोगों के चेहरे पर मुस्कान बनी रहे। लेकिन आज के समय में हर किसी के जीवन में कोई न कोई समस्या देखने को मिलती है। कई लोग इससे समझदारी से निपट लेते हैं तो कुछ लोग इसके बारे में इतना सोचने लगते हैं कि कभी-कभी इसका असर उनकी सेहत पर पड़ने लगता है। कई लोग छोटी-छोटी समस्याओं के बारे में भी बहुत ज्यादा सोचते हैं, जिसे ओवरथिंकिंग भी कहा जाता है।
लेकिन अत्यधिक तनाव के कारण हमारा मन काम पर ठीक से ध्यान केंद्रित नहीं कर पाता है और इसका असर हमारी निजी जिंदगी पर भी पड़ता है। साथ ही यह व्यक्ति के स्वास्थ्य के लिए भी अच्छा नहीं है। इससे व्यक्ति को पैनिक अटैक, डिप्रेशन, चिंता और नींद संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए तनाव को प्रबंधित करना बहुत जरूरी है।

आज हम आपको कुछ ऐसे टिप्स बताने जा रहे हैं। अगर आप इन्हें एक महीने के लिए भी अपनाते हैं, तो यह आपके तनाव के स्तर को कम करने में मदद कर सकता है।

फिजिकल एक्टिविटी
आजकल व्यक्ति अपने दिन का ज्यादातर समय एक ही जगह बैठे-बैठे ही बिताता है। लेकिन शारीरिक गतिविधि करना फिट और स्वस्थ रहने के साथ-साथ हमारे मानसिक स्वास्थ्य के लिए भी फायदेमंद साबित हो सकता है। इसलिए, अगर आप रोजाना व्यायाम या पैदल चलने के लिए 20 से 30 मिनट का समय निकालते हैं, तो यह मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में मदद कर सकता है।

मेडिटेशन
मेडिटेशन अपने मन को शांत करने का एक बहुत अच्छा तरीका माना जाता है। इसलिए सुबह या शाम किसी शांत जगह पर बैठें, अपनी आंखें बंद करें और अपनी सांसों पर ध्यान केंद्रित करें। उस समय आपके मन में कई तरह के विचार आएंगे लेकिन उन पर ध्यान न दें। इससे तनाव कम करने में भी मदद मिल सकती है।

सोशल मीडिया का उपयोग
अक्सर यह कहा जाता है कि सोशल मीडिया से दूर रहना चाहिए। लेकिन आप वहां से कुछ नया सीख सकते हैं जो भविष्य में आपके काम आ सकता है। आप वहां ऑनलाइन डांसिंग, पेंटिंग और कुकिंग क्लास भी ले सकते हैं। साथ में मनोरंजन करने का यह बेहतर विकल्प है। बस एक बात का ध्यान रखें कि आप सोशल मीडिया का सही इस्तेमाल करें।

सही माइंडसेट अपनाएं
अगर आप हर चीज़ में हमेशा नकारात्मक ही देखेंगे तो जीवन कैसे बेहतर हो सकता है? इसलिए सकारात्मक मानसिकता अपनाएं। हमेशा सकारात्मक रहें और जीवन में छोटी-छोटी उपलब्धियों का भी जश्न मनाएं। साथ ही अतीत में हुई किसी गलती के बारे में ज्यादा न सोचें। बल्कि इससे सीख लेकर जीवन में आगे बढ़ें।

बातों को मन में मत रखो
अगर आप किसी बात को लेकर चिंतित हैं तो इसे अपने दोस्तों या परिवार के सदस्यों के साथ साझा करें। अगर आप वह बात किसी के साथ शेयर नहीं करना चाहते तो आप उसे एक डायरी में लिख सकते हैं। इससे आपका मन हल्का महसूस करेगा।

अपना ख्याल रखें
उचित नींद और स्वस्थ आहार शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य दोनों के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। इसलिए रोजाना 7 से 8 घंटे की नींद लें और पौष्टिक आहार लें।

अगर आप एक महीने तक इन आदतों को अपनाएंगे तो आपका तनाव धीरे-धीरे कम हो जाएगा। साथ ही हमेशा तनाव मुक्त रहने के लिए इन आदतों को जारी रखें। लेकिन अगर इससे भी आपका तनाव कम नहीं होता है तो आप किसी एक्सपर्ट से इस बारे में बात कर सकते हैं।

Latest Articles