Homeलाइफस्टाइलKids Health: अपनी नन्ही सी जान को 5 साल...

Kids Health: अपनी नन्ही सी जान को 5 साल के बाद दें फूड्स, तेजी से बढ़ेगी ग्रोथ

Kids Health: यदि बच्चों को उचित पोषण मिलता रहेगा तो वे बड़े होकर बीमारियों से बचे रहेंगे। उन्हें वे सभी चीजें समय पर मिलनी चाहिए, जो उनके विकास के लिए जरूरी हैं। स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार, जब बच्चों का विकास हो रहा होता है तो उनके शरीर में कई बदलाव होते हैं, जैसे हार्मोन में बदलाव, मांसपेशियों का निर्माण और हड्डियों की ताकत बढ़ना। शरीर में ये सभी बदलाव बढ़ती उम्र के साथ आते रहते हैं।
यही कारण है कि स्वास्थ्य विशेषज्ञ बच्चों को पौष्टिक आहार देने की सलाह देते हैं ताकि उनका विकास न रुके। लेकिन कई बार बच्चों के खराब खान-पान के कारण उनका विकास रुक जाता है, जिससे हड्डियां भी कमजोर हो जाती हैं। आइए आपको उन खाद्य पदार्थों के बारे में बताते हैं जो बच्चों के विकास के लिए जरूरी हैं।

बीज

Chia Vs Flax Seeds Which One Is Better According To Celebrity Nutritionist Pooja Makhija? | HerZindagi
शायद आप भी नहीं जानते होंगे कि बच्चों के विकास के लिए बीज भी महत्वपूर्ण होते हैं। इसमें मौजूद पोषक तत्व बच्चों के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। इसलिए बच्चों के आहार में चिया और अलसी के बीज के साथ-साथ तिल के बीज भी शामिल करें। ये हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए जरूरी हैं।

हरी सब्जियां

Green Vegetables ⋆ 100 Days of Real Food
अगर आप बच्चों का विकास तेजी से करना चाहते हैं तो उनके आहार में हरी सब्जियां देना शुरू कर दीजिए। मौसमी सब्जियों में भरपूर मात्रा में पोषक तत्व मौजूद होते हैं, जो शरीर को कई फायदे पहुंचाते हैं। बच्चों को पालक, केल, पत्तागोभी जैसी सब्जियां खिलाएं। इसमें मौजूद विटामिन और खनिज बच्चों के दिमाग के विकास में भी मदद करेंगे।

डेयरी प्रोडक्ट्स

Dairy Product List For Kids With Their Benefits And Facts

बच्चों के लिए डेयरी प्रोडक्ट्स बहुत महत्वपूर्ण हैं। इससे न सिर्फ बच्चों की हड्डियां मजबूत होंगी बल्कि उनके संपूर्ण विकास में भी मदद मिलेगी।बच्चों को शुरुआत से ही दूध या दूध से बनी चीजें देनी चाहिए। इनमें कैल्शियम समेत कई खनिज और विटामिन होते हैं, जो हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करते हैं। बच्चे के आहार में दूध, पनीर और दही शामिल करें।

Latest Articles