Homeलाइफस्टाइलFinger Mehndi Designs: उंगलियों पर लगाएं मेंहदी के ये...

Finger Mehndi Designs: उंगलियों पर लगाएं मेंहदी के ये शानदार डिजाइन्स

Finger Mehndi Designs: मेहंदी Mehndi लगाने से महिलाओं का श्रृंगार पूरा होता है। किसी भी खास मौके पर महिलाओं के लिए मेहंदी लगाना काफी शुभ माना जाता है। वैसे तो मेहंदी को आप कई सारे डिजाइन्स Mehndi Designs से अपने हाथों पर लगा सकती हैं। महिलाएं अपने हाथों में मेहंदी डिजाइन्स किसी ओकेशन के मुताबिक भी लगाना ज्यादा पसंद करती हैं। इसलिए इस आर्टिकल में आपको केवल उंगलियों पर लगाने के कुछ लेटेस्ट डिजाइन्स (Finger Mehndi Designs) के बारे में बताया जाएगा।

ट्राय करें जाली पैटर्न – Try Net Pattern Mehndi Design

Try Net Pattern Mehndi Design
Try Net Pattern Mehndi Design

महिलाएं जाली वाले पैटर्न Net Pattern को काफी पसंद करती हैं। इस डिजाइन को बनाने के लिए आपको ज्यादा मेहनत नहीं करनी है। केवल आपको अपने फिंगर्स पर टेढ़ी लाइनस ड्रॉ करनी हैं और उनके बीच में बिंदु और डॉट्स लगाने हैं। यह देखने में बेहद सुंदर भी लगती हैं।

पत्तियों वाला डिजाइन – leaves Mehndi Design

leaves Mehndi Design For Fingers
leaves Mehndi Design For Fingers

आप अपने हाथों को सुंदर बनाने के लिए अपने बैक हैंड की फिंगर्स पर पत्तियों वाले डिजाइन को बना सकती हैं। इसमें पहले पत्तियां बनाएं। फिर उसके बाद सीधी डबल लाइन ड्रॉ करें। आप चाहे तो लाइन्स को भर भी सकती हैं। यह डिजाइन देखने में काफी अट्रैक्टिव लगता है। अगर आप ब्राइड की फ्रेंड्स हैं, तो इस डिजाइन को जरुर अपने हाथों बनाए।

इस भरवा डिजाइन को देखें – Bharwa Mehndi Design

Bharwa Mehndi Design For Fingers
Bharwa Mehndi Design For Fingers

यह डिजाइन बनाने में‌ काफी सिंपल है लेकिन देखने में यह उतना ही क्लासी और सोबर लगता है।‌ अगर आपको अपने हाथों को भरना पसंद हैं, तो यह डिजाइन आपके लिए सबसे बेस्ट हैं।‌ इसमें आपको अपने हाथों को थोड़ा मेहंदी से भरना है। फिर‌ इसमे आप लाइन को बनाएं। आप चाहे तो इसमें फूल‌ या पत्तियां भी बना सकती हैं।

फ्लोरल मेहंदी डिजाइन – Floral Mehndi Design

Floral Mehndi Design
Floral Mehndi Design

आप सिंपल मेहंदी लगाने के लिए अपनी उंगलियों पर फ्लोरल डिजाइन बनाएं। आप चाहे तो इसमें इसके अलावा और भी थोड़े अलग डिजाइन बना सकती हैं। इसे मेहंदी काफी अट्रैक्टिव और क्रिएटिव लगती है।

Tips: मेहंदी का अच्छा रंग लाने के लिए मेहंदी को पूरा सूखने दें। यदि आपके हाथ थोड़े चौड़े हैं, तो बारीक लाइन्स ही बनाए।

यह भी पढ़ें:  Rajasthani Mehndi Designs: राजस्थानी मेहंदी के इन लेटेस्ट डिजाइन्स को लगाएं आने वाले तीज-त्योहारों पर

Akansha Tiwari
Akansha Tiwari
मैं आकांशा तिवारी, पिछले कुछ सालों से मीडिया इंडस्ट्री से जुड़ी हुई हूंं। मैंने जर्नलिज्म एण्ड मांस कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन किया हुआ है। मुझे लिखने का काफी शौक है। खासतौर से लाइफस्टाइल, ब्यूटी टिप्स, इंटरटेनमेंट और ट्रेवलर पर लिखना अच्छा लगता है। मैंने कई मीडिया संस्थानों के साथ काम किया हुआ है। इसके अलावा मुझे घूमना और नेचर‌ की फोटोस क्लिक करना बेहद पसंद है।

Latest Articles