Homeलाइफस्टाइलFinger Heena Designs: इन ट्रेंडी मेहंदी डिजाइन्स को लगाएं...

Finger Heena Designs: इन ट्रेंडी मेहंदी डिजाइन्स को लगाएं अपनी उंगलियों में, यहां देखें कुछ बेहतरीन आइडियाज

Finger Heena Designs: भारत जैसे खूबसूरत देश में कोई भी शुभ काम पर मेहंदी Mehndi लगाना अच्छा माना जाता है। जहां पहले के समय में केवल मेहंदी के कुछ लिमिटेड आइडियाज थे, वहीं अब आपको मेहंदी के कई सारे डिफरेंट डिजाइन्स  Mehndi designs देखने को मिल सकते हैं। अगर आपको भी किसी फंक्शन पर मेहंदी लगानी है, लेकिन आप डिजाइन्स को लेकर कंफ्यूज हो रहे हैं, तो यहां आपको कुछ बेहतरीन मेंहदी के पैटर्न दिखाएं जाएंगे जिसे आप अपने हाथों की उंगलियों (Finger Heena Designs) पर लगा सकते हैं। इस आर्टिकल में आपको कई सारे डिजाइन्स देखने को मिलेंगे।

डॉट्स और लाइन्स से बनाएं डिजाइन

Dots Mehndi For Fingers
Dots Mehndi For Fingers

अगर आप सिंपल मेहंदी लगाना ज्यादा पसंद करती हैं तो आप सिपंल लाइन्स और डॉट्स (Lines and Dots Pattern) से एक बेहद सुंदर डिजाइन बना सकती हैं। आप इसमें लाइन्स को बॉक्स बनाकर उसे भर भी सकते हैं।‌ इसमें आप डॉट्स की मदद से ब्रेसलेट भी ड्रॉ कर सकते हैं। इस तरह के डिजाइन को ट्राइबल डिजाइन Tribal Design भी कहा जाता है।

जाल पैटर्न वाली मेहंदी 

Jal Pattern mehndi
Jal Pattern mehndi

अगर आप उंगलियों पर कुछ नए मेहंदी डिजाइन बनाने की सोच रहे हैं, तो आप जाल या नेट वर्क (Net Pattern) वाले पैटर्न को अपने हाथों पर लगा सकती हैं। इस तरह का डिजाइन आपके बैक हैंड पर बहुत सुंदर लगता है। साथ ही इसे आप काफी कम समय में आसानी से बना भी सकते हैं। इसमें आप अपनी क्रिएटिवटी भी दिखा सकती हैं।

रिंग टाइप मेहंदी लगाएं Ring Design For Fingers

Ring Type Mehndi
Ring Type Mehndi

मेहंदी लगाकर अगर अपने खूबसूरत हाथों को और भी सुंदर बनाना चाहती हैं, तो रिंग टाइप Ring Pattern वाले पैटर्न को आप अपनी फिंगर्स पर बना सकती हैं। यह आजकल महिलाओं के द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है। आप ऐसे रिंग पैटर्न को सभी उंगलियों या केवल 2-3 उंगलियों पर बना सकते हैं। इसे आपके हाथ काफी अपीलिंग लगते हैं।

फ्लोरल वाइन्स मेहंदी Finger Design

Floral Mehndi
Floral Mehndi

आप अपने फ्रंट हैंड की फिंगर्स पर फूलों और पत्तियों को काफी सुंदर तरह से बना सकती हैं। यह तरीका काफी ट्रेडिशनल होने के बाद भी आजतक काफी पसंद किया जाता है। आप इसमें थोड़ा नया तड़का डालने के लिए डिजाइन के बीच में अरेबिक या नए पैटर्न को भी बना सकते हैं।

यह भी पढ़ें: Finger Mehndi Designs: उंगलियों पर लगाएं मेंहदी के ये शानदार डिजाइन्स

Akansha Tiwari
Akansha Tiwari
मैं आकांशा तिवारी, पिछले कुछ सालों से मीडिया इंडस्ट्री से जुड़ी हुई हूंं। मैंने जर्नलिज्म एण्ड मांस कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन किया हुआ है। मुझे लिखने का काफी शौक है। खासतौर से लाइफस्टाइल, ब्यूटी टिप्स, इंटरटेनमेंट और ट्रेवलर पर लिखना अच्छा लगता है। मैंने कई मीडिया संस्थानों के साथ काम किया हुआ है। इसके अलावा मुझे घूमना और नेचर‌ की फोटोस क्लिक करना बेहद पसंद है।

Latest Articles