Homeलाइफस्टाइलFamous Ram Mandir: अयोध्या के अलावा इन शहरों में...

Famous Ram Mandir: अयोध्या के अलावा इन शहरों में बसते हैं राम, बनाएं मंदिरों में घूमने का प्लान

Famous Ram Mandir: अयोध्या में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम शुरू हो चुका है जिसे लेकर पूरे देश में उत्साह का माहौल बना हुआ है आपको बता दे की अयोध्या नगरी ही नहीं बल्कि देश के कई ऐसे शहर है जहां पर राम नाम की गूंज लगातार बढ़ती ही जा रही है अगर आप भी राम के भक्त हैं तो अयोध्या के अलावा दूसरे शहर में भी राम मंदिर घूमने जा सकते हैं जहां पर कन-कन में भगवान राम Famous Ram Mandir ही बसते हैं। आज इस आर्टिकल में हम आपको दूसरे शहरों के राम मंदिर के बारे में बताने वाले हैं जो राम भक्तों के लिए घूमने के लिए अच्छी जगह है।

इन जगहों पर भी है राम मंदिर

इतना ही नहीं आज पूरा ब्रह्मांड राम नाम से गूंज रहा है राम भक्ति में लीन हो चुका है हर जगह राम के नारे भी लग रहे हैं राम के स्वागत की तैयारी भी तेज हो चुकी हैं। आखिरकार वर्षों तक पूरे देश ने रामलाल की वापसी का इंतजार किया है जिसका समय आज पूरा होता है। आज हम आपको फेमस राम मंदिरों के बारे में बताएंगे जहां पर रामलाल के दर्शन आप कर सकते हैं। अयोध्या के अलावा हमारे देश में भव्य राम मंदिर मौजूद है जहां के दर्शन आप अपने पूरे परिवार के साथ कर सकते हैं।

मध्यप्रदेश – Madhyapradesh

मध्य प्रदेश में अयोध्या के राजा भगवान राम का मंदिर है. यह देश का एकमात्र मंदिर है जहां रामलला की पूजा राजा राम के रूप में की जाती है। इस मंदिर की उत्तर भारत में बड़ी मान्यता और धार्मिक महत्व है। राजा राम का यह मंदिर मध्य प्रदेश के ओरछा में स्थित है। यहां हर दिन राजा राम को तोपों की सलामी दी जाती है।

महाराष्ट्र – Maharastra

नासिक में कालाराम मंदिर भगवान राम का एक प्रसिद्ध मंदिर है। यह मंदिर भगवान राम के महत्वपूर्ण मंदिरों में से एक है। प्रधानमंत्री मोदी ने यहां भगवान राम के दर्शन भी किये. ऐसा माना जाता है कि यह भगवान राम का एकमात्र मंदिर है, जहां काले रंग की मूर्ति मौजूद है। माना जाता है कि भगवान राम की यह मूर्ति गोदावरी नदी में मिली थी।

केरल – Keral

अपनी प्राकृतिक सुंदरता के लिए मशहूर केरल में भगवान राम का एक मंदिर भी है। यहां का प्राचीन त्रिप्रयार श्रीराम मंदिर पूरे दक्षिण भारत में प्रसिद्ध है। यहां हर दिन हजारों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। ऐसा कहा जाता है कि भगवान कृष्ण इस मूर्ति की पूजा करते थे। यहां सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं।

तमिलनाडु – Tamilnadu

तमिलनाडु का रामास्वामी मंदिर भी दक्षिण के प्रसिद्ध मंदिरों में से एक है। यह एक विश्व प्रसिद्ध मंदिर है जिसे बहुत पवित्र माना जाता है। माना जाता है कि इस मंदिर का जिक्र रामायण में भी किया गया है। मंदिर की दीवारों की वास्तुकला रामायण काल ​​की घटनाओं को दर्शाती है। यहां राम, सीता, लक्ष्मण और शत्रुघ्न की मूर्तियां हैं।

Pooja Mishra
मैं पूजा मिश्रा मुझे लिखना अच्छा लगता है किसी भी बीट पर लिखती हूं। फिलहाल अभी मैं लाइफस्टाइल बीट पर काम कर रही हूं। मैने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई स्वामी विवेकानंद यूनिवर्सिटी से पूरी की है। मैने 5 साल अलग अलग मीडिया चैनल में बतौर कंटेंट राइटर काम किया है। इसके अलावा मुझे एंटरटेनमेंट बीट पर काम करना ज्यादा पसंद है। मैं अपने काम में नया और क्रिएटिव सीखने की कोशिश करती हूं।

Latest Articles

Exit mobile version